शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव; सिंदूर भरकर पत्नी बताया, महिला कलाकार ने दर्ज कराई शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिला कलाकार ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अपनी पहचान छिपाकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने तथा बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले स्वयं को हिंदू नाम से परिचित कराया और शादी का विश्वास दिलाकर उसके साथ संबंध बनाए। गर्भवती होने के बाद उसे आरोपी की वास्तविक पहचान का पता चला। इसके बाद आरोपी ने कथित रूप से इस्लाम धर्म अपनाने, बुर्का पहनने तथा बेटे का खतना कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने संबंध तोड़ दिए और बाद में धमकियां भी दीं।
इवेंट के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात
पुलिस के अनुसार, पीड़िता इंदौर की निवासी है और पेशे से गायिका है। उसकी मुलाकात फरवरी 2024 में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आरोपी से हुई थी। परिचय धीरे-धीरे दोस्ती में बदला और आरोपी ने विवाह का प्रस्ताव रखा।
पीड़िता का कहना है कि 2 अगस्त 2024 को आरोपी उसे इंदौर स्थित इस्कॉन मंदिर के पास अपने कमरे पर ले गया। वहां उसने मांग में सिंदूर भरकर स्वयं को उसका पति बताया और जल्द ही विधिवत शादी करने का भरोसा दिया। इसी विश्वास के आधार पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
गर्भवती होने पर सामने आई वास्तविक पहचान
महिला का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद उसे जानकारी मिली कि आरोपी का वास्तविक नाम मोहम्मद राहुल पुत्र अब्दुल शेख है। इसी दौरान उसे यह भी पता चला कि आरोपी के अन्य युवतियों से भी संबंध हैं।
जब उसने विवाह की बात दोबारा उठाई तो आरोपी ने कथित रूप से कहा कि शादी के लिए उसे मुस्लिम धर्म अपनाना होगा, बुर्का पहनना होगा और यदि बेटा हुआ तो उसका खतना कराया जाएगा। महिला के अनुसार, इन शर्तों को मानने से इनकार करने पर आरोपी ने उससे दूरी बना ली।
दिल्ली में बेटे को दिया जन्म
पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2025 में वह अपनी एक सहेली के पास दिल्ली चली गई, जहां एक अस्पताल में उसने पुत्र को जन्म दिया। कुछ समय बाद वह अपने बच्चे के साथ इंदौर लौट आई और अपनी मां के साथ रहने लगी।
घर पहुंचकर मारपीट और धमकी देने का आरोप
महिला का आरोप है कि मार्च 2026 में आरोपी को उसके इंदौर लौटने की जानकारी मिली। इसके बाद वह उसकी मां के घर पहुंचा और महिला पर अपने साथ रहने का दबाव बनाया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने बच्चे को अपना बताते हुए विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और महिला तथा उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
घटना के बाद पीड़िता ने अपनी सहेली और परिचितों की सहायता से बाणगंगा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान, उपलब्ध दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!