खबर
Top News

सड़कें गड्ढों में तब्दील होने से हो रहे हादसे: टैक्स वसूली में आगे रहने वाला नगर निगम प्रशासन लाचार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 2:56 pm
शेयर करें:
सड़कें गड्ढों में तब्दील होने से हो रहे हादसे

जन आक्रोश और नारकीय व्यवस्था के बावजूद अधिकारी बने मूकदर्शक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर को भले ही स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर कहा जाता हो, लेकिन शहर की अंदरूनी सड़कों की हकीकत बेहद खराब है। इंदौर का सबसे व्यस्त और विकसित माना जाने वाला विजय नगर क्षेत्र इस समय जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहा है।

कॉलोनियों में सड़कों की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि वहां सड़क कम और बड़े-बड़े गड्ढे ज्यादा दिखाई देते हैं। यहां के नागरिकों का कहना है कि वे लंबे समय से इस समस्या को झेल रहे हैं। आए दिन वाहन चालक या राहगीर इन गड्ढों के कारण संतुलन बिगड़ने से गिरकर चोटिल हो जाता है।

कुछ दिनों पहले ही विजय नगर क्षेत्र के रहवासियों ने सड़क पर फैले कीचड़ और पानी से भरे गड्ढों के बीच बैठकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया था। रहवासियों ने अधिकारियों को अपनी समस्या बताई थी।

इसके बावजूद नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और संबंधित अधिकारियों की नींद नहीं खुली है। प्रदर्शन के कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो गड्ढों को भरने का काम शुरू हुआ और न ही नई सड़क बनाने के लिए कदम उठाया।

सड़कों पर सफर करना अब लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं रह गया है। बारिश या जलजमाव होने पर गड्ढों की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे रोजाना दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

बुजुर्गों और स्कूली बच्चों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। एक तरफ नगर निगम प्रशासन शहर के लोगों से हर साल भारी-भरकम टैक्स की वसूली करता है, वहीं दूसरी तरफ जब नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं देने की बात आती है तो अधिकारी बजट की कमी या फाइलों की प्रक्रिया का बहाना बनाकर टालमटोल कर देते हैं।

रहवासियों ने अब साफ कर दिया है कि यदि जल्द ही इन गड्ढों को भरकर पक्की सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे और जब तक सड़क का काम शुरू नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।

संबंधित समाचार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

2 minutes ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

4 minutes ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

11 minutes ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

16 minutes ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

17 minutes ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

22 minutes ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

27 minutes ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

31 minutes ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

31 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

39 minutes ago
गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

about 1 hour ago
मंदिर विवाद में हवन
Top News

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

about 1 hour ago
अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

about 1 hour ago
बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल
Top News

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

about 1 hour ago
ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन
Top News

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

about 2 hours ago
लापरवाही से हादसा
Top News

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

about 2 hours ago
गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’
Top News

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

about 2 hours ago
पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन
Top News

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

about 2 hours ago
दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार
Top News

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!