कवरेज के दौरान हादसा: चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां NBC न्यूज का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर सवार पायलट और फोटो जर्नलिस्ट समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
लाइव कवरेज रोकी
हेलिकॉप्टर एक बस और SUV की टक्कर की कवरेज के लिए मौके पर पहुंचा था। हादसे की जानकारी मिलते ही NBC लॉस एंजिल्स ने अपनी लाइव कवरेज रोक दी। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, दुर्घटना के बाद दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत को लेकर फिलहाल जानकारी जारी नहीं की गई है।
पायलट और फोटो जर्नलिस्ट की भी मौत
हेलिकॉप्टर में पायलट जॉर्ज मार्सिनिव और फोटो जर्नलिस्ट एलियाना मोरेनो सवार थे। दोनों की हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में जमीन पर मौजूद एक व्यक्ति की भी जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचा और घायलों को अस्पताल भेजा गया।
स्टोरेज फैसिलिटी की पार्किंग में गिरा हेलिकॉप्टर
हेलिकॉप्टर लॉस एंजिल्स के सैन फर्नांडो वैली के चैट्सवर्थ इलाके में एक सेल्फ-स्टोरेज फैसिलिटी के पास पार्किंग में गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई और आसपास खड़ी कुछ गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं।
NBC एंकर कोलीन विलियम्स ने लाइव प्रसारण के दौरान बताया कि स्टेशन का हेलिकॉप्टर करीब शाम 7 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में मौजूद लोगों से संपर्क टूट गया था।
जिस बस हादसे की कवरेज कर रहा था, उसमें भी 2 मौतें
हेलिकॉप्टर जिस घटना की कवरेज कर रहा था, वह हादसा इससे करीब दो घंटे पहले नॉर्डहॉफ स्ट्रीट पर हुआ था। यहां लॉस एंजिल्स मेट्रो की एक बस और यात्री वाहन के बीच टक्कर हुई थी।
फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, बस हादसे में दो लोगों की मौत हुई, जबकि कई अन्य घायल हुए। NBC के अनुसार, कई न्यूज हेलिकॉप्टर इस दुर्घटना की रिपोर्टिंग कर रहे थे।
NTSB और FAA करेंगे जांच
हेलिकॉप्टर हादसे की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) करेंगे। जांच के बाद ही दुर्घटना की वजह और उससे जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
मेयर और गवर्नर ने जताया दुख
लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास ने हादसे पर दुख जताते हुए इसे शहर के लिए “दिल तोड़ने वाली रात” बताया। उन्होंने दोनों घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने भी हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
संबंधित समाचार

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

परीक्षा में नकल की पर्ची मिलने के बाद हॉस्टल गई छात्रा की मौत:इनको हटाया गया

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप

किसानों का धरना:योजना निरस्त करने की मांग; संगठनों ने कहा- आजीविका और भविष्य पर पड़ रहा असर

टॉपर्स ध्यान दें!:ई-स्कूटी की राशि का नहीं किया सही इस्तेमाल तो होगी वसूली; FIR की भी तैयारी

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े:गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!