बिना डॉक्टर की पर्ची के बिक रही थी गर्भपात की दवा: पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई में मेडिकल स्टोर सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना गर्भपात की दवाओं की बिक्री की शिकायतों पर इंदौर पुलिस और ड्रग विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। एमवाय अस्पताल के सामने स्थित कार्तिक मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई करते हुए दुकान को देर रात सील कर दिया गया। अब मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी संभव है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस और ड्रग विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ मेडिकल स्टोर नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना चिकित्सकीय पर्ची के गर्भपात की दवाएं बेच रहे हैं। शिकायतों की पुष्टि के लिए पुलिस ने योजना बनाकर एक महिला पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर मेडिकल स्टोर भेजा।
महिला पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा
जांच के दौरान महिला पुलिसकर्मी ने कार्तिक मेडिकल स्टोर से गर्भपात की दवा मांगी। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने बिना डॉक्टर की पर्ची मांगे दवा उपलब्ध करा दी। जैसे ही दवा की बिक्री हुई, पुलिस ने ड्रग विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। ड्रग विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर की जांच शुरू की और नियमों के उल्लंघन के मामले में दुकान को रात करीब 12 बजे सील कर दिया।
मंगलवार सुबह दोबारा खुलवाकर की गई जांच
अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी करने के लिए मंगलवार सुबह मेडिकल स्टोर को दोबारा खुलवाया गया। इस दौरान दवाओं के रिकॉर्ड, बिक्री रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।
ड्रग विभाग अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन और बिना अनुमति प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की पुष्टि होती है, तो मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना डॉक्टर की सलाह और वैध पर्ची के ऐसी दवाओं की बिक्री गंभीर मामला है। नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अवैध दवा बिक्री की जानकारी संबंधित विभाग या पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!