'3 इडियट्स' जैसी चोरी: परीक्षा से कुछ मिनट पहले गायब मिले प्रश्नपत्र; इतने छात्रों की परीक्षा रद्द, पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले पता चला कि गोपनीय अलमारी में रखे प्रश्नपत्र चोरी हो चुके हैं। घटना के चलते परीक्षा तत्काल रद्द करनी पड़ी। मामले ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था व परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
9 विषयों के प्रश्नपत्र गायब
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल ऑफ बायोमॉलिक्यूलर टेक्नोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा शाखा से 9 विषयों के प्रश्नपत्रों के बंडल गायब मिले हैं। इनमें आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी शामिल बताए जा रहे हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परीक्षा से ठीक पहले किया गया पेपर रद्द
शुक्रवार को चतुर्थ सेमेस्टर एआईएमएल और स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षाएं आयोजित होनी थीं। छात्र परीक्षा केंद्र पहुंच चुके थे, लेकिन अंतिम समय पर उन्हें बताया गया कि प्रश्नपत्र चोरी हो जाने के कारण परीक्षा स्थगित की जा रही है। इस घटना से करीब 300 छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई।
1 जुलाई को भी अंतिम समय पर टली थी परीक्षा
छात्रों का कहना है कि 1 जुलाई को भी विश्वविद्यालय ने अंतिम समय पर परीक्षा निरस्त कर दी थी, जिसकी सूचना मोबाइल संदेश के माध्यम से दी गई थी। लगातार परीक्षाएं टलने से छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
घटना के बाद विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जिस कक्ष में गोपनीय प्रश्नपत्र रखे गए थे, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। इसके अलावा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं पाई गई।
रोशनदान से घुसे चोर!
पुलिस की प्रारंभिक जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। परीक्षा शाखा में मौजूद एक दर्जन से अधिक अलमारियों में से केवल एक अलमारी खुली मिली और उसी से प्रश्नपत्र गायब थे। हैरानी की बात यह है कि अलमारी का ताला टूटा नहीं मिला।
वहीं कमरे के रोशनदान की एक खिड़की टूटी हुई पाई गई, जबकि दरवाजों और अन्य तालों पर किसी प्रकार की तोड़फोड़ के निशान नहीं मिले। पुलिस को आशंका है कि आरोपी रोशनदान के रास्ते कमरे में दाखिल हुए और प्रश्नपत्र लेकर फरार हो गए।
एबीवीपी का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में हुई लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
एबीवीपी ने आरोप लगाया कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की गंभीर विफलता है। संगठन ने यूटीडी के परीक्षा नियंत्रक (एग्जाम कंट्रोलर) को तत्काल निलंबित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
प्रभावित परीक्षाओं की नई तिथि बाद में होगी घोषित
फिलहाल पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। चोरी हुए प्रश्नपत्रों की संख्या, सुरक्षा में हुई चूक और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। विश्वविद्यालय ने प्रभावित परीक्षाओं की नई तिथि बाद में घोषित करने की बात कही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!