खबर
Top News

मानसून का खास तोहफा: फिर दौड़ेगी यह हेरिटेज ट्रेन; जानें किराया, टाइमिंग और खासियत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 5:40 pm
शेयर करें:
मानसून का खास तोहफा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानसून के मौसम में प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। मध्यप्रदेश की सबसे लोकप्रिय पर्यटन ट्रेनों में शामिल पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन एक बार फिर पटरियों पर लौटने जा रही है।

हेरिटेज कॉरिडोर के निर्माण कार्य और ट्रैक मेंटेनेंस के चलते कुछ समय से बंद यह ट्रेन अब अगस्त के पहले सप्ताह (1 से 5 अगस्त के बीच) दोबारा शुरू होने की संभावना है।

प्राकृतिक खूबसूरती के बीच यादगार सफर
पातालपानी से कालाकुंड तक का यह हेरिटेज रेल मार्ग मध्यप्रदेश के सबसे खूबसूरत रेल रूटों में गिना जाता है। यात्रा के दौरान ट्रेन 4 सुरंगों और 29 तीखे मोड़ों से गुजरती है। मानसून में इस रूट की हरियाली, घाटियां, झरने और पहाड़ यात्रियों को रोमांचक अनुभव कराते हैं।

ट्रेन की खिड़कियों से पातालपानी जलप्रपात, घने जंगल, पहाड़ और बहते नदी-नालों के मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं, जिसके कारण हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक इस सफर का आनंद लेने पहुंचते हैं।

पारंपरिक कोचों में आखिरी सफर हो सकता है
इस बार की यात्रा कई मायनों में खास मानी जा रही है। रेलवे की योजना है कि भविष्य में इस रूट पर आधुनिक विस्टाडोम (Vistadome) कोच चलाए जाएं, जिनकी कांच की छत और बड़ी खिड़कियां यात्रियों को और बेहतर व्यू देंगी। ऐसे में पारंपरिक कोचों में सफर करने का यह संभवतः आखिरी मौका हो सकता है।

शुरुआत में सिर्फ वीकेंड पर चलेगी ट्रेन
रेलवे शुरुआती चरण में इस हेरिटेज ट्रेन का संचालन शनिवार और रविवार को करेगा। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए बाद में इसके फेरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। ट्रेन में कुल 5 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एक एसी और तीन नॉन-एसी चेयर कार कोच शामिल होंगे।

जानिए किराया
एसी चेयर कार: 265 रुपए प्रति यात्री (एक तरफ)

नॉन-एसी चेयर कार: 20 रुपए प्रति यात्री (एक तरफ)
वापसी यात्रा के लिए अलग से टिकट लेना होगा।

ट्रेन की समय सारिणी
पातालपानी से कालाकुंड
प्रस्थान: सुबह 11:05 बजे
आगमन: दोपहर 1:05 बजे


कालाकुंड से पातालपानी (वापसी)
प्रस्थान: दोपहर 3:34 बजे
आगमन: शाम 4:30 बजे

मानसून पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन का दोबारा संचालन शुरू होने से मानसून पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इंदौर और आसपास के जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी इस खूबसूरत हेरिटेज रूट पर सफर का अवसर मिलेगा। प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच से भरपूर यह यात्रा हर साल मानसून के दौरान पर्यटकों की पहली पसंद रहती है।

संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई
Top News

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

about 11 hours ago
मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन
Top News

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

about 11 hours ago
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Top News

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

about 11 hours ago
इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध
Top News

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

about 12 hours ago
एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी
Top News

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

about 12 hours ago
YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Top News

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

about 12 hours ago
जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल
Top News

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

about 12 hours ago
स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई
Top News

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

about 12 hours ago
देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी
Top News

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

about 13 hours ago
पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे
Top News

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

about 13 hours ago
शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया
Top News

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

about 13 hours ago
इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग
Top News

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

about 13 hours ago
मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
Top News

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

about 13 hours ago
कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली
Top News

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

about 13 hours ago
बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता
Top News

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

about 13 hours ago
सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत
Top News

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

about 13 hours ago
दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन
Top News

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

about 13 hours ago
सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर
Top News

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

about 13 hours ago
धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट
Top News

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!