भूख हड़ताल या मात्र राजनीतिक दिखावा: धरने के बीच भोजन करने के आरोपों से घिरे पूर्व पार्षद; जनता ने पूछा- किस पर करें विश्वास?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
आगर-मालवा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े तथा वार्ड-35 के पूर्व पार्षद संध्या सुभाष सोलंकी पर भूख हड़ताल के दौरान भोजन करने का आरोप सामने आया है। कहा जा रहा है कि एमआर-11 और एमआर-12 निर्माण के विरोध में आयोजित एक दिवसीय भूख हड़ताल के दौरान उन्होंने दोपहर में लसूड़िया स्थित धर्मशाला में भोजन किया।
यह धरना रविदास नगर और श्रीराम नगर के हजारों परिवारों के संभावित विस्थापन के विरोध में किया गया था। आरोप है कि जब प्रभावित नागरिक धरना स्थल पर भूख हड़ताल में शामिल थे, उसी दौरान नेता भोजन करने चले गए। यदि यह आरोप सही है, तो विरोध प्रदर्शन की नैतिकता और नेतृत्व की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
विरोधियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भूख हड़ताल केवल प्रतीकात्मक हो और उस दौरान भोजन किया जाए, तो यह आंदोलन की गंभीरता और जनता के विश्वास के साथ धोखा है।
रविदास नगर और श्रीराम नगर के लोगों के बीच अब यह चर्चा है कि वे किस नेतृत्व पर भरोसा करें। लोगों का कहना है कि यदि जनसंघर्ष के दौरान ही नेतृत्व पर ऐसे आरोप लगते हैं, तो आंदोलन की विश्वसनीयता कमजोर होती है। हालांकि इस पूरे मामले में पूर्व पार्षद सोलंकी या कांग्रेस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!