बाबा के भक्तों के लिए बड़ी सौगात: श्रावण-भाद्रपद में बिना बुकिंग सभी आरतियों के होंगे दर्शन; सुबह मिलेगी सुविधा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्रावण और भाद्रपद मास में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इस बार बड़ी राहत मिलने जा रही है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी पांच आरतियों में नि:शुल्क चलित दर्शन की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब सामान्य श्रद्धालुओं को आरती दर्शन के लिए अग्रिम बुकिंग कराने की जरूरत नहीं होगी।
बिना बुकिंग कर सकेंगे आरती दर्शन
नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु कार्तिकेय मंडपम् से नि:शुल्क चलित दर्शन कर सकेंगे। यह सुविधा श्रावण और भाद्रपद मास के दौरान लागू रहेगी। श्रद्धालु सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर समिति का कहना है कि इस फैसले से वे श्रद्धालु भी लाभान्वित होंगे, जिन्हें सीमित सीटों के कारण आरती दर्शन के लिए बुकिंग नहीं मिल पाती थी।
सभी पांच आरतियों में मिलेगा दर्शन
श्रावण-भाद्रपद के दौरान श्रद्धालु भस्म आरती, प्रातःकालीन आरती, मध्याह्न आरती, संध्या आरती और शयन आरती सहित सभी पांच आरतियों के दौरान चलित दर्शन कर सकेंगे। इससे अधिक संख्या में भक्त बाबा महाकाल की आरती का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
भीड़ प्रबंधन के लिए तीन लाइनें होंगी संचालित
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने कार्तिकेय मंडपम् में भी बदलाव किया है। अब यहां एक के स्थान पर तीन चलित दर्शन लाइनें संचालित करने की तैयारी की गई है। इससे भीड़ का दबाव कम होगा और दर्शन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बन सकेगी।
पहले देना पड़ता था शुल्क
अब तक आरती दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अग्रिम बुकिंग के साथ शुल्क देना पड़ता था। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार भस्म आरती दर्शन के लिए 200 प्रति व्यक्ति, संध्या आरती और शयन आरती के लिए 250 रुपए प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन करीब 1200 से 1700 रुपए श्रद्धालु आरती दर्शन के लिए बुकिंग के माध्यम से प्रवेश पाते थे। सीटें भर जाने पर कई श्रद्धालुओं को निराश होकर लौटना पड़ता था।
श्रावण में लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
श्रावण मास में देशभर से लाखों शिवभक्त उज्जैन पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर समिति का यह निर्णय बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए राहत लेकर आया है। बिना बुकिंग की सुविधा मिलने से सामान्य श्रद्धालु भी आसानी से बाबा महाकाल की आरतियों के दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करें, ताकि सभी भक्तों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन का लाभ मिल सके।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!