खबर
Top News

श्रद्धालुओ को सौगात: बाबा बर्फानी के सुगम दर्शन; गुफा से 2 किमी पहले बनेगा अंतिम स्टेशन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 8:51 pm
शेयर करें:
श्रद्धालुओ को सौगात

2029 से केबल कार से होगी अमरनाथ यात्रा, 5-8 घंटे का सफर महज 30 मिनट में होगा पूरा, अप्रैल 2027 से शुरू होगा 1,200 करोड़ का रोपवे प्रोजेक्ट,

खुलासा फर्स्ट, जम्मू/श्रीनगर।
बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को वर्ष 2029 से बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। केंद्र सरकार बालटाल मार्ग पर 11.6 किलोमीटर लंबे रोपवे (केबल कार) प्रोजेक्ट का निर्माण कराने जा रही है। परियोजना पूरी होने के बाद बालटाल से संगम टॉप तक का 5 से 8 घंटे का कठिन पैदल सफर घटकर केवल 25 से 30 मिनट में पूरा हो जाएगा।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है और केंद्र सरकार से मंजूरी भी मिल चुकी है। सूत्रों के अनुसार नवंबर-दिसंबर 2026 में टेंडर जारी किए जाएंगे, जबकि अप्रैल 2027 से निर्माण कार्य शुरू होगा। सरकार का लक्ष्य 2029 तक रोपवे सेवा शुरू करने का है।

गुफा से 2 किलोमीटर पहले होगा अंतिम स्टेशन... केबल कार बालटाल के डोमेल गेट से शुरू होकर संगम टॉप तक जाएगी। प्राकृतिक हिमलिंग और पवित्र गुफा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अंतिम स्टेशन गुफा से लगभग 2 किलोमीटर पहले बनाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को केवल 2 से 3 किलोमीटर पैदल या पालकी के माध्यम से यात्रा पूरी करनी होगी।

‘पर्वतमाला’ योजना के तहत बनेगा रोपवे... यह परियोजना केंद्र सरकार की ‘पर्वतमाला’ योजना के अंतर्गत बनाई जा रही है। निर्माण की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) को सौंपी गई है, जो सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की नोडल एजेंसी है।

इस परियोजना पर लगभग ₹1,200 करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह जम्मू-कश्मीर में प्रस्तावित ₹16 हजार करोड़ की लागत वाले आठ बड़े रोपवे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा है।

एक दिन में 20 हजार श्रद्धालु कर सकेंगे सफर...डीपीआर के अनुसार रोपवे से प्रति घंटे 1,500 से 2,000 श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे। यानी एक दिन में लगभग 20 हजार यात्रियों के आवागमन की क्षमता होगी।

वर्तमान में बालटाल मार्ग से प्रतिदिन लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति मिलती है। रोपवे में 30 से 50 बंद केबिन लगाए जाएंगे और प्रत्येक केबिन में 6 से 8 यात्री सफर कर सकेंगे।

चुनौतीपूर्ण होगा निर्माण कार्य... परियोजना का सबसे कठिन हिस्सा बरारीमार्क और संगम टॉप क्षेत्र माना जा रहा है। बरारीमार्क में तेज बर्फीली हवाओं के बीच पिलर खड़े करना चुनौती होगी, जबकि संगम टॉप हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र है, जहां ग्लेशियर के दबाव से संरचना को सुरक्षित रखना होगा। इसके अलावा मौसम की वजह से हर साल केवल जून से अक्टूबर के बीच लगभग चार महीने ही निर्माण कार्य संभव होगा।

3 जुलाई से शुरू होगी इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा... इस वर्ष 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से शुरू होगी, जो 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी। कुल 57 दिनों की यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे।

वर्तमान में बाबा बर्फानी का प्राकृतिक हिमलिंग लगभग 5 फीट ऊंचा है। अनुमान है कि यात्रा शुरू होने तक इसकी ऊंचाई करीब साढ़े चार फीट रह जाएगी। वहीं, ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रद्धालुओं को 1 जुलाई से जम्मू में टोकन और 2 जुलाई से पंजीकरण व RFID कार्ड जारी किए जाएंगे।

एडवाइजरी जारी: कॉनवॉय गुजरने तक प्रमुख रूट बंद रहेंगे, रात में यात्रा से बचने और सड़क की स्थिति जांचने की दी सलाह
आगामी श्री अमरनाथ यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 3 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले सड़क और मौसम की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

सुबह कॉनवॉय के दौरान कई मार्ग रहेंगे बंद...ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यात्रा के दौरान प्रतिदिन सुबह 3:45 बजे से अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा काफिले (कॉनवॉय) के गुजरने तक जम्मू के कैनाल हेड से भगवती नगर तथा बिक्रम चौक सहित कई प्रमुख मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है।

NH-44 पर लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान...जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर मौसम और सड़क की स्थिति सामान्य रहने पर दोनों ओर से यातायात जारी रहेगा, लेकिन वाहन चालकों को लेन अनुशासन का पालन करने, ओवरटेकिंग से बचने और यात्रा से पहले ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट (TCU) से सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। सुरक्षा बलों के काफिलों की आवाजाही भी यात्रा कार्यक्रम के अनुसार नियंत्रित की जाएगी, ताकि अमरनाथ यात्रा प्रभावित न हो।

अन्य मार्गों पर भी समयबद्ध आवाजाही... किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग (NH-244) मार्ग पर हल्के वाहनों और सीमित क्षमता वाली बसों को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ही आवाजाही की अनुमति होगी। निर्धारित समय के बाद किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

वहीं श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (SSG) रोड पर कारगिल की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए समय निर्धारित किया गया है। फिसलन वाले इलाकों में वाहन चालकों को एंटी-स्किड चेन साथ रखने की सलाह दी गई है। मुगल रोड पर भी निर्धारित समय के अनुसार ही हल्के और छह टायर तक के भारी वाहनों को आवागमन की अनुमति मिलेगी।

रात में यात्रा करने से बचें... प्रशासन ने यात्रियों को विशेष रूप से रात में यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, शूटिंग स्टोन और सड़क निर्माण कार्यों के चलते रात का सफर जोखिम भरा हो सकता है। यात्रियों को दिन के समय ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

30 जून को हुआ ड्राई रन... यात्रा शुरू होने से पहले 30 जून को जम्मू से श्रीनगर तक अमरनाथ यात्रा के काफिले का ड्राई रन आयोजित किया गया। इस दौरान सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक कुछ मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन ने कहा है कि यात्रा के दौरान भी समय-समय पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।

यात्रा से पहले लें सड़क की जानकारी... जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू, रामबन, श्रीनगर, उधमपुर और किश्तवाड़ स्थित ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से सड़क और मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 14 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 14 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 14 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 14 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 14 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 14 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 14 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 15 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 15 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 15 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 15 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 15 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 15 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 15 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 15 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 15 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 15 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 15 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 15 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!