धार्मिक यात्रा पर गया परिवार और हो गई लाखों की चोरी: पंचायत सचिव के घर पुश्तैनी जेवर व नकदी ले उडे़ बदमाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
जिले में चोरों ने धार्मिक यात्रा पर गए एक पंचायत सचिव के सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर का मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे करीब ₹15 लाख मूल्य के पुश्तैनी सोने के आभूषण तथा ₹1 लाख नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धार्मिक यात्रा पर था पूरा परिवार
घटना नागलवाड़ी थाना क्षेत्र के ओझर कस्बे की है। पुलिस के अनुसार, जुलवानिया में पदस्थ पंचायत सचिव दीपक सोनी अपने परिवार के साथ सोमनाथ की धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया।
गेट तोड़कर घर में घुसे चोर
बुधवार तड़के बदमाश घर का मुख्य गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब 130 ग्राम पुश्तैनी सोने के आभूषण और ₹1 लाख नकद चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ₹15 लाख बताई जा रही है।
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध, लेकिन कई कैमरे बंद
प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध घर के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में करीब 30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन घटना के समय अधिकांश कैमरे बंद होने के कारण पुलिस को सीमित फुटेज ही मिल सकी है। पुलिस उपलब्ध फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
संबंधित समाचार

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!