जयपुर के भक्त ने दिखाई अनूठी श्रद्धा: विश्व प्रसिद्ध मंदिर में बाबा को चढ़ाया चांदी का छत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में आस्था और श्रद्धा का एक और अनुपम उदाहरण देखने को मिला। राजस्थान के जयपुर निवासी एक श्रद्धालु परिवार ने भगवान महाकाल को 1 किलो 300 ग्राम वजनी चांदी का कलात्मक छत्र अर्पित किया। इस छत्र की अनुमानित कीमत करीब 3.25 लाख रुपए बताई जा रही है।
जयपुर के सन सिटी नींदड़ निवासी भागचंद बलेसरा ने अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर यह विशेष भेंट समर्पित की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सीता देवी, पुत्र गोविंद बलेसरा एवं सीताराम बलेसरा, पुत्रियां ममता, सुमन और अनिता तथा पौत्र महावीर बलेसरा भी मौजूद रहे।
विधि-विधान से कराया गया अर्पण
मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद चांदी के इस आकर्षक छत्र को भगवान महाकाल के मुखारविंद पर अर्पित किया गया। पूजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
मंदिर समिति ने किया सम्मान
छत्र अर्पित करने के बाद महाकाल मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालु परिवार का सम्मान भी किया गया। परिवार ने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
बढ़ती कीमतों के बावजूद कम नहीं हो रही आस्था
सोना-चांदी के दाम लगातार बढ़ने के बावजूद भगवान महाकाल को आभूषण, मुकुट, छत्र और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं अर्पित करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। देश-विदेश से आने वाले भक्त अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार बाबा महाकाल को विशेष भेंट समर्पित कर रहे हैं।
महाकाल मंदिर में समय-समय पर भक्तों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण, मुकुट, छत्र और अन्य कीमती सामग्री दान की जाती रही है, जो भगवान के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक मानी जाती है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!