ट्रेंचिंग ग्राउंड टंकी में दो दिन से पड़ा हुआ है मरा हुआ कुत्ता: सड़ा हुआ पानी पी रहे पीएम आवास योजना के रहवासी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में बनी पानी की टंकी में दो दिन से एक मृत कुत्ता पड़ा है। दुर्गंध आने पर पास की पीएम आवास योजना के दो परिसरों के रहवासी पहुंचे तो पानी में सड़ चुके कुत्ते को देखकर घबरा गए, क्योंकि उनके यहां यहीं से पानी सप्लाय हो रहा है। निगम अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद अभी तक कोई नहीं पहुंचा।
टंकी के पानी की सप्लाय पीएम आवास योजना में बने शिवालिक और नीलगिरी परिसर के घरों तक होती है। यहां 5 पंप हैं, जिनमें से एकमात्र ही चालू है। शिवालिक परिसर रहवासी संघ के अध्यक्ष मुकेश जाट ने बताया कि टंकी देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड के परिसर में पार्किंग के पास ही बनी है।
दो दिन पूर्व जब तेज दुर्गंध आई तो वे अन्य रहवासियों के साथ टंकी पर पहुंचे तो देखा कि टंकी में एक मृत कुत्ता पड़ा हुआ है, जो पानी में पड़े-पड़े सड़ गया है। हालांकि, ये स्थान दूधिया ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है लेकिन टंकी समेत परिसर का रखरखाव निगम करता है।
उन्होंने तुरंत निगम अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी यहां नहीं आया और न ही कुत्तेे को निकाला गया है। दोनों परिसरों के लोग सड़े कुत्ते का पानी ही पी रहे थे।
न ऑपरेटर मौजूद रहता है, न सुरक्षा गार्ड
इस टंकी से पीएम आवास परिसर के अलावा भी आसपास की काॅलोनियों में जल सप्लाय होता है। और यहां सुरक्षा और रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं है। कोई कर्मचारी भी तैनात नहीं है। उन्होंने बताया कि परिसर में पांच पानी के पंप स्थापित हैं, लेकिन केवल एक ही पंप चालू हालत में है। यहां न तो कोई ऑपरेटर मौजूद रहता है और न ही कोई सुरक्षा गार्ड है।
इसके अलावा परिसर में बिजली के खुले तार भी लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। कई बार निगम अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया गया लेकिन कोई हल नहीं निकला। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यदि कोई पानी में कोई जहरीली वस्तु मिला दे तो क्षेत्र में क्या स्थिति बनेगी, कल्पना की जा सकती है।
उन्होंने मांग की कि मृत कुत्ते को तुरंत निकाला जाए और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की
जाए। साथ ही टंकी को ढंका जाए ताकि फिर कभी कोई घटना न हो। टंकी परिसर की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, ऑपरेटर की नियुक्ति तथा सभी पंपों को चालू कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुझे जानकारी नहीं, आज दिखवाता हूं: टंकी के ऊपर बने टैंक में मृत कुत्ते की कोई जानकारी नहीं है। मैं दिखवाता हूं कि शिकायत आई क्या? - अभिषेक बबलू शर्मा, प्रभारी जल समिति।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!