खबर
Top News

स्मार्ट छलावा, 6 महीने से खुदी पड़ी मुख्य सड़क: नगर निगम की लापरवाही से आमजन बेहाल; जिम्मेदार मौन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जून 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
स्मार्ट छलावा, 6 महीने से खुदी पड़ी मुख्य सड़क

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली और प्रशासनिक उदासीनता का दंश विजय नगर क्षेत्र की जनता भुगत रही है। सयाजी होटल के सामने स्थित कृष्णा डेयरी वाली गली पिछले 6 महीनों से बदहाल स्थिति में है।

सीमेंट-कांक्रीट रोड बनाने के नाम पर निगम ने जिस गली को खोदकर छोड़ा था, उसे आज तक सुधारा नहीं गया है। वार्ड नंबर 29 की यह सड़क निरंजनपुर, स्कीम नंबर 54, 74, 78 और 114 जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। निगम की अदूरदर्शिता और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी के चलते यह मार्ग आज स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है।

खतरों से भरा रास्ता
सड़क पर पसरा धूल का गुबार और बारिश होने पर कीचड़ से लथपथ रास्ता किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है। साथ ही, खुले पड़े सीवरेज चैंबर स्थिति को और भयावह बना रहे हैं। निर्माण कार्य के नाम पर महीने में मात्र 1-2 दिन औपचारिकता की जाती है और बाकी समय सड़क को बदहाल छोड़ दिया जाता है।

यहां वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं, जबकि आए दिन दोपहिया सवार इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

विफलता का जीता-जागता सबूत
यह सड़क नगर निगम की प्रशासनिक विफलता का जीता-जागता सबूत है। स्थानीय जनता अब पुरजोर मांग करती है कि निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल इस मामले में तुरंत संज्ञान लें और जनहित में इस सड़क का कार्य तत्काल पूरा कराएं।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का दर्द
6 महीने से ज्यादा हो गया है, इन्होंने ये सड़क खोद कर ऐसे ही डाल दी है। न कोई देखने आता है, न कोई काम पूरा करता है। जब भी पूछो, बस यही कहते हैं कि काम चल रहा है। इस खुदी हुई सड़क की वजह से हमारा धंधा पूरी तरह ठप हो गया है।

धूल और मिट्टी के कारण कोई ग्राहक दुकान में नहीं आता, और अगर कोई आता भी है तो उसे यहां आने में इतनी परेशानी होती है कि वो दोबारा नहीं लौटता। दिनभर धूल उड़ती रहती है और बारिश के समय यहां कीचड़ का अंबार लग जाता है, जिससे हमारे सामान भी खराब हो रहे हैं और हमें सांस लेने में भी दिक्कत होती है।

टूटे और खुले सीवरेज चैंबर किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। हर रोज कोई न कोई यहां गिरता है। हम चाहते हैं कि प्रशासन इस पर तुरंत ध्यान दे और इस सड़क को जल्द से जल्द ठीक करे, ताकि हमारा व्यापार और जीवन सामान्य हो सके।

फोर व्हीलर नहीं निकल पा रहे...
रोड को इतने दिनों से खोद रखा है और न इसको रिपेयर करना चाहते हैं और न समस्या को हल करना चाहते हैं। बहुत दिक्कत आ रही है पब्लिक को। मेरे हिसाब से इसे 6 महीने से ज्यादा हो गए होंगे और बहुत तकलीफ है। फोर व्हीलर नहीं निकल पा रहे हैं।

भैया, एंबुलेंस को भी पलट के जाना पड़ रहा है। यहां पीछे हॉस्पिटल हैं लाइन से। अगर कोई इसमें सीरियस पेशेंट हुआ, तो एंबुलेंस जो सीधे रास्ते से हॉस्पिटल पहुंच सकती है पांच मिनट में, उसे वही रास्ता 15-20 मिनट में कवर करना पड़ेगा। टू व्हीलर वालों को इतनी समस्या आ रही है, सब उनके कपड़े गंदे हो रहे हैं, कीचड़ में फिसल कर गिर सकते हैं। मेरी प्रशासन से यही निवेदन है कि इसे जल्द से जल्द सही करें। -सुनीता शर्मा, शर्मा जनरल स्टोर्स संचालक

धैर्य अब जवाब दे चुका है...
नगर निगम की इस कार्यशैली ने न केवल व्यापारियों का रोजगार छीना है, बल्कि आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करने को मजबूर कर दिया है। सवाल यह है कि जनता के टैक्स का पैसा आखिर किस मद में खर्च हो रहा है? क्षेत्र की पार्षद पूजा पाटीदार और निगम के जिम्मेदार अधिकारी आखिर कब तक जनता की पीड़ा को अनसुना करेंगे?

जनता का धैर्य अब जवाब दे चुका है। यदि इस सड़क का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू नहीं किया गया, तो स्थानीय रहवासी बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। प्रशासन अब समय सीमा तय करे, वरना बढ़ते जनआक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहे। -मोहित सारण, सड्डा रेस्टोरेंट संचालक

चलना तो दूर, निकलना भी मुश्किल
समस्या से सब रूबरू है यह सड़क किस हाल में है, यहां चारों तरफ बड़े-बड़े गड्ढे और बारिश के कारण पानी व कीचड़ भरा हुआ है। यहां चलना तो दूर, निकलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग यहां गिरते हैं, गाड़ियों का नुकसान होता है, और आने-जाने वालों के लिए कितनी बड़ी मुसीबत है।

एक रेस्टोरेंट संचालक होने के नाते मुझे अपने ग्राहकों की चिंता है, क्योंकि जब ऐसी स्थिति होगी, तो कोई हमारे यहां आने में भी सोचेगा। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए, ताकि यहां के निवासियों और आने-जाने वालों को इस परेशानी से निजात मिल सके। हमारी तो यही मांग है कि इसे जल्द ठीक किया जाए। -कपिल अग्रवाल, रहवासी

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 6 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 6 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 6 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 6 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 6 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 7 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 7 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 7 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 7 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 7 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 7 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 7 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 7 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 7 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 7 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 7 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 7 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 7 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 8 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!