खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 68.5 किलो संदिग्ध घी जब्त, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
जिले के बामनिया में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावटी और अवमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 68.5 किलोग्राम (75 लीटर) संदिग्ध घी जब्त किया है। निरीक्षण के दौरान घी के पैकेटों पर लेबलिंग में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए घी को जब्त कर उसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
लेबलिंग में मिली खामियां, बढ़ा मिलावट का संदेह
बुधवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बामनिया स्थित रतन राज किराना प्रतिष्ठान पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिक्री के लिए रखे गए घी के पैकेट खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएसआई) के निर्धारित लेबलिंग मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसी आधार पर घी के अवमानक होने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की गई।
राजस्थान से लाया गया था घी
प्राथमिक जांच में सामने आया कि जब्त किया गया घी राजस्थान के अजमेर से लाकर बामनिया में बिक्री के लिए रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि पैकेटों पर आवश्यक जानकारी और निर्धारित मानक पूरे नहीं होने के कारण पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया गया।
51 हजार रुपए का माल जब्त
कार्रवाई के दौरान कुल 75 लीटर (करीब 68.5 किलोग्राम) घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 51 हजार रुपए बताई गई है। विभाग ने मौके पर ही वैधानिक कार्रवाई पूरी कर जब्त सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा और वेल सिंह मोरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा की गई। विभाग ने कहा कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!