15 एकड़ तालाब को मिली नई जिंदगी गंदगी और जलकुंभी का किया सफाया: प्रशासन और जनसहयोग की पहल; जल संरक्षण के लिए फिर तैयार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ क्षेत्र स्थित बिजलपुर के हुकमाखेड़ी तालाब का कायाकल्प हो चुका है। कभी अतिक्रमण, गंदगी और जलकुंभी की चपेट में आकर बदहाल हो चुके इस 15 एकड़ तालाब का स्वरूप अब पूरी तरह बदल गया है। इस समस्या को 'खुलासा फर्स्ट' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
समाचार के प्रकाशन के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे जल संरक्षण के एक बड़े केंद्र के रूप में पुनर्जीवित कर दिया है।
संभाग आयुक्त सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मधु वर्मा के निर्देशों के बाद तालाब का सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चलाया गया।
एसडीएम राऊ गोपाल वर्मा और निगम अधिकारियों ने तालाब को जलकुंभी और कचरे से मुक्त कराया। इस कार्रवाई से तालाब के प्राकृतिक जल स्रोत फिर से खुल गए हैं और इसने अपना पुराना विशाल स्वरूप प्राप्त कर लिया है।
इस कार्य में युवा जागृति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अजय गणेश चौधरी, शिक्षाविद् राहुल लोदवाल, सामाजिक कार्यकर्ता रूपेश कटारिया, अनिकेत कारोले और पर्यावरण प्रेमी सरबजीत सिंह अरोरा का सरानीय सहयोग रहा।
जनभागीदारी से तैयार हुआ - वर्ष 2009 में जनभागीदारी से तैयार हुआ यह तालाब आसपास के 700 एकड़ क्षेत्र के भू-जल स्तर को रिचार्ज करने का प्रमुख जरिया रहा है। सफाई के बाद अब स्थानीय निवासियों में काफी हर्ष है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!