खबर
Top News

आवारा कुत्तों का आतंक: बुजुर्ग को जमीन पर गिराकर नोचा; एक का अंगूठा चबाया, लोगों ने नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अगस्त 2026, 2:11 pm
शेयर करें:
आवारा कुत्तों का आतंक

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में आवारा कुत्तों के हमलों से लोगों में डर बढ़ता जा रहा है। पिछले सात दिनों में कुत्तों के हमले के तीन मामले सामने आए हैं। देसाई नगर और हाटकेश्वर कॉलोनी में हुई घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं।

पोता-पोती को स्कूल छोड़कर लौट रहे बुजुर्ग पर हमला
मंगलवार को हाटकेश्वर कॉलोनी में ही दो लोगों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। हाटकेश्वर कॉलोनी निवासी मांगीलाल खत्री पोता-पोती को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे।

जमीन पर गिराकर बुरी तरह नोच दिया
इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उन्हें जमीन पर गिराकर बुरी तरह नोच लिया। हमले में उनके शरीर पर कई जगह चोटें आईं और उन्हें पांच टांके लगाए गए।

घर में घुसा कुत्ता, भगाने पर अंगूठा चबाया
दूसरी घटना में बबलू के घर में अचानक आवारा कुत्ता घुस गया। उसे बाहर निकालने की कोशिश करने के दौरान कुत्ते ने उनके हाथ के अंगूठे को बुरी तरह काट लिया।

अस्पताल में भर्ती कराया गया
गंभीर चोट लगने के बाद बबलू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले देसाई नगर में भी आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया था, जिसमें वे घायल हो गए।

डॉक्टर बोले- काटने पर तुरंत अस्पताल जाएं
जिला अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र शर्मा ने लोगों से अपील की है कि आवारा जानवर के काटने या नोचने को हल्के में न लें। घटना के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार लेना चाहिए।

जरूरत के अनुसार रेबीज और टिटनेस का टीका लगवाना जरूरी है। डॉक्टर ने पालतू जानवरों का नियमित टीकाकरण कराने और बच्चों को उनके साथ अकेला नहीं छोड़ने की सलाह भी दी।

नगर निगम पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
घायल बबलू का आरोप है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

आंदोलन की दी चेतावनी
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की गई तो वे चक्काजाम कर आंदोलन करेंगे। अब लोगों की नजर नगर निगम की कार्रवाई पर है।

संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

11 minutes ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

20 minutes ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

32 minutes ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 1 hour ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 1 hour ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 1 hour ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 2 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 2 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 2 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 2 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 2 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 2 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 2 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 2 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 2 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 3 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 3 hours ago
देखिए वीडियो : ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप
Top News

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!