वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’: आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

‘हनुमान अंश’ केवल एक फिल्म नहीं, थैरेपी है जो डिप्रेशन को भी दूर कर सकती है: आकाश
फिल्म से जुड़ी कास्ट को पितृ पर्वत पर पितरेश्वर धाम में दर्शन के लिए किया आमंत्रित
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आस्था वृद्धाश्रम के वृद्धजन के लिए 15 सितंबर की सुबह बेहद खास थी। झुर्रियों से भरे चेहरों पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही थी, क्योंकि वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजन को पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय मल्हार मेगा मॉल स्थित राजहंस मल्टीप्लेक्स में नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित सुपरहिट आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाने लाए थे।
मीडिया को संबोधित करते हुए आकाश ने कहा पिछले 18 साल से मैं 12 सितंबर को परदेशीपुरा स्थित आस्था वृद्धाश्रम में अपना जन्मदिन मनाता आ रहा हूं। मेरे साथ अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदा नगर के सदस्य भी रहते हैं। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के वृद्धजन जो भी अपनी इच्छा होती है वह मुझसे कहते हैं और हम उनकी इच्छाओं को पूरी करते हैं।
इस साल जब मैं अपने जन्मदिन पर वृद्धजन का आशीर्वाद लेने और उनको उपहार देने के लिए गया, तब उन्होंने मुझसे ‘हनुमान अंश’ देखने कीं इच्छा प्रकट की थी। आश्रम के 90 वृद्धजन ने यह फिल्म देखी। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने कभी थिएटर में जाकर कोई फिल्म नहीं देखी।
अवसाद दूर करने वाली फिल्म... ‘हनुमान अंश’ के संबंध में आकाश ने कहा कि यह अवसाद से निकालकर थैरेपी देने वाली फिल्म है। मैंने सिर्फ 10 मिनट इस फिल्म को अभी देखा। आध्यात्मिक होने के साथ यह ज्ञानवर्द्धक भी है।
नीम करोली बाबा के जीवन को फिल्म के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस फिल्म से जुड़े सभी व्यक्ति बधाई के पात्र हैं। मैं इसकी पूरी कास्ट को पितृ पर्वत पर पितरेश्वर धाम में दर्शन के लिए आमंत्रित करता हूं।
संबंधित समाचार

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप

किसानों का धरना:योजना निरस्त करने की मांग; संगठनों ने कहा- आजीविका और भविष्य पर पड़ रहा असर

टॉपर्स ध्यान दें!:ई-स्कूटी की राशि का नहीं किया सही इस्तेमाल तो होगी वसूली; FIR की भी तैयारी

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े:गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष

ईडी का बड़ा एक्शन:दो शहरों में इतने ठिकानों पर छापे; डायरेक्टर और प्रमोटरों से जुड़े घर-दफ्तरों पर तलाशी

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

ड्रोन से नापी जमीन:पटवारी ने चढ़ाए गलत नाम

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!