एसी खराब होने से स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द: गर्मी और घुटन से परेशान यात्रियों का एयरपोर्ट पर हंगामा; प्रेग्नेंट महिला की बिगड़ी तबीयत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में टेकऑफ से पहले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विमान के केबिन में तापमान बढ़ने और एसी-वेंटिलेशन ठीक से काम नहीं करने का यात्रियों ने आरोप लगाया। कुछ यात्रियों ने सांस लेने में दिक्कत होने की भी शिकायत की।
विमान में चढ़ते ही बढ़ी परेशानी
फ्लाइट SG-105 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से रात 9:45 बजे उड़ान भरनी थी। बाद में उड़ान का समय बढ़ाकर करीब 10:30 बजे किया गया। यात्री इसी दौरान विमान में सवार हुए, लेकिन अंदर पहुंचने के बाद उन्हें तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।
गर्मी और उमस से परेशान हुए यात्री
यात्रियों के मुताबिक, केबिन में एयर कंडीशनिंग और वेंटिलेशन पर्याप्त रूप से काम नहीं कर रहा था। करीब 150 यात्री गर्मी और उमस से परेशान हो गए। कुछ यात्रियों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत भी की।
गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी
यात्रियों ने आरोप लगाया कि परेशानी के बावजूद उन्हें पर्याप्त राहत नहीं मिली। इसी दौरान एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई। यात्रियों का यह भी आरोप है कि उन्हें खाने के कूपन और नाश्ता उपलब्ध नहीं कराया गया।
विरोध के बाद फ्लाइट कैंसिल
हालात बिगड़ने और यात्रियों के विरोध के बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इसके चलते यात्री छह घंटे से अधिक समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। बाद में बुधवार सुबह दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को पुणे रवाना किया गया।
व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
घटना को लेकर यात्रियों ने विमान कंपनी की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। वहीं, फ्लाइट में तकनीकी खराबी और यात्रियों को हुई असुविधा के कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!