भरभराकर गिरा 50 साल पुराना मकान: एक ही परिवार के पिता-दादी और 2 साल की मासूम की मौत; मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख और घायलों को 25-25 हजार रुपए की सहायता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में करीब 50 साल पुराना पुश्तैनी कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद घर में सो रहे थे।
मकान गिरते ही अंदर सो रहे लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 36 वर्षीय अरुण विश्वकर्मा, उनकी 65 वर्षीय मां संतुलिया और उनकी दो साल की मासूम बेटी शामिल हैं।
घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी की मदद से बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। देर रात करीब एक बजे तक मलबे से मृतकों के शवों और घायलों को बाहर निकाल लिया गया।
दीवार में पहले से थी दरार, आवाज सुनकर जताई थी मकान गिरने की आशंका
हादसे में घायल महिला बेलामती ने घटना की भयावह स्थिति बयां की। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात में खाना खाने के बाद घर के अंदर सो रहे थे। मकान की एक दीवार पहले से फटी हुई थी। दीवार में दरार होने के कारण उसमें से आवाज भी आ रही थी। परिवार को आशंका थी कि मकान की दीवार कमजोर हो गई है और कभी भी गिर सकती है।
हालांकि, परिवार कुछ समझ पाता और सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश करता, उससे पहले ही पूरा मकान अचानक ढह गया। देखते ही देखते छत और दीवारें नीचे आ गिरीं और घर के अंदर मौजूद लोग मलबे में दब गए। बेलामती के अनुसार, वह अपने चार बच्चों के साथ मिट्टी और मलबे के नीचे दब गई थीं। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। उनके पति भी घर में दबे अन्य लोगों को बचाने और देखने के लिए गए थे, लेकिन वह खुद भी बाहर नहीं निकल पाए।
ग्रामीणों और प्रशासन ने रातभर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
मकान गिरने के बाद ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे में परिवार के कई सदस्यों के दबे होने की जानकारी मिलने पर प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर एसडीएम सुरेश यादव सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।
इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक मलबे को हटाकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। रात करीब एक बजे तक सभी प्रभावित लोगों को बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि पांच घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
बैढ़न ट्रॉमा सेंटर में घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल हुए पांच लोगों को उपचार के लिए बैढ़न ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में बच्चे, महिलाएं और अन्य परिजन शामिल हैं। सभी का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी की और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, आर्थिक सहायता की घोषणा
सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मकान गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं हादसे में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 25-25 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ घायलों के उपचार की व्यवस्था भी की जा रही है।
खेती और मिस्त्री का काम कर परिवार चलाता था अरुण
जानकारी के मुताबिक, विश्वकर्मा परिवार के पास करीब चार एकड़ कृषि भूमि है। अरुण विश्वकर्मा अपने पिता के साथ खेती-किसानी करते थे। इसके अलावा अरुण और उनके छोटे भाई सुभाष मकान निर्माण में मिस्त्री का काम भी करते थे। खेती और मजदूरी के जरिए परिवार का गुजर-बसर होता था।
हादसे वाली रात अरुण के छोटे भाई सुभाष घर पर मौजूद नहीं थे। वह बैढ़न में एक निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी करने गए थे। काम से देर से लौटने के कारण वह इस हादसे की चपेट में आने से बच गए। यदि वह समय पर घर लौट आए होते तो उनके साथ भी अनहोनी हो सकती थी।
50 साल पुराना था पुश्तैनी मकान, दोहरी छत का था निर्माण
जिस मकान के गिरने से यह बड़ा हादसा हुआ, वह करीब 50 साल पुराना कच्चा खपरैल मकान था। यह परिवार का पुश्तैनी घर था और इसमें समय-समय पर अतिरिक्त निर्माण भी कराया गया था। मकान में दोहरी छत बनी हुई थी। पहले मिट्टी की छत बनाई गई थी और उसके ऊपर दोबारा कच्चा निर्माण किया गया था।
लंबे समय से पुराना होने और दीवारों में दरार आने के कारण मकान की मजबूती प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मकान गिरने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत था नया मकान
इस हादसे से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। अरुण विश्वकर्मा के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया मकान भी स्वीकृत था। उसका निर्माण कार्य चल रहा था। परिवार के पास नया मकान बनने की उम्मीद थी, लेकिन उससे पहले ही पुराने पुश्तैनी घर में यह दर्दनाक हादसा हो गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!