खबर
Top News

अपनों ने डुबोया गैरों में कहां दम: हार की समीक्षा; निशाने पर नरोत्तम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 1:42 pm
शेयर करें:
अपनों ने डुबोया गैरों में कहां दम

उपचुनाव : घात-प्रतिघात पर सख्त हुई प्रदेश भाजपा, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग

जिन्हें चुनाव जिताने की दी थी जिम्मेदारी, वे भी हालात व माहौल भांप नहीं पाए, कांग्रेस की फूट के भरोसे बैठे रहे चुनाव संचालक

दतिया उपचुनाव में मिली हार पर सीएम हाउस में हुई समीक्षा बैठक, रिपोर्ट हाथोहाथ दिल्ली रवाना

क्रॉस वोटिंग के जरिये हुआ भितरघात, जिला इकाई से लेकर नगर पालिका के पार्षद तक ने की मुखालफत

वोटिंग के एक दिन पहले क्षेत्र में अकस्मात चलने लगे नरोत्तम मिश्रा के रोते हुए वीडियो व ‘दद्दा’ का बदला लेने के संदेश

हार के महज 48 घंटे में ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भितरघातियों के खिलाफ दिखाए कड़े तेवर, दतिया में अब नए संगठन की तैयारी

संगठन ने भी सीखा सबक, सत्ता के हाथ में संगठन भी सौंपने के कारण बने ये हालात

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दतिया उपचुनाव में कमलदल को मिली हार के मामले में ‘गैरों में कहां दम था, अपनों ने डुबोया’ वाले खुलासा फर्स्ट के कल कहे गए जुमले पर आज मुहर लग गई। मुख्यमंत्री आवास पर हार की समीक्षा बैठक में ये साफ हो गया कि दतिया में भाजपा ने ही भाजपा को हराया, जैसा कभी कांग्रेस किया करती थी। बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी प्रत्याशी के साथ-साथ वे सब नेता थे, जो दतिया में चुनावी कमान संभाले हुए थे।

सबके निशाने पर दतिया के ‘दद्दा’ यानी नरोत्तम मिश्रा थे। मिश्रा पर बैठक में खुलकर आरोप लगे कि उन्होंने और उनके समर्थकों ने ऐनवक्त पर धोखा दे दिया। पहले भरोसे में रखा और फिर मतदान के ठीक पहले भरोसा तोड़ दिया। खुल्लमखुल्ला लगे आरोप के बाद सदमे में आए प्रदेश भाजपा संगठन ने सख्त तेवर दिखाते हुए दतिया की पूरी की पूरी वो संगठन रचना ही भंग कर दी, जिस पर नरोत्तम मिश्रा का दबदबा था।

अगली बारी अब जनता के द्वारा चुने गए उन नेताओं की है, जो कमल निशान पर जीते, लेकिन कमल को ले डूबे। इनमें बड़ी संख्या पार्षदों की है। बैठक में संगठन को इस बात का भी अहसास हुआ कि सत्ता के हाथों संगठन सौंपने का ये दुष्परिणाम है।

वहीं जिन्हें चुनाव जिताने की जिम्मेदारी दी गई थी, वे भी अंटागाफिल साबित हुए। ऐसे नेता न माहौल भांप पाए, न भितरघात की साजिश सूंघ पाए। हार के कारणों की रिपोर्ट अब दिल्ली दरबार रवाना कर दी गई है।

नरोत्तम को लेकर कोई भी कार्रवाई दिल्ली के इशारे के बाद ही होगी। अब होगी भी या नहीं? ये बात कम से कम भोपाल भी दावे के साथ कहने की स्थिति में नहीं है। ये ही है आज की, यानी ‘सत्ता वाली’ भाजपा।

द तिया उपचुनाव में हार के बाद प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया। जिला अध्यक्ष रघुवीरसिंह कुशवाहा समेत जिले की पूरी की पूरी संगठन इकाई भंग कर दी। अनुशासनहीनता व चुनावी नतीजों की समीक्षा के लिए गठित समिति की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ये कार्रवाई की। पार्टी के आदेश में जिला कार्यसमिति, सभी मंडलों, मोर्चो, प्रकोष्ठों, प्रकल्पों व विभागों के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से दायित्वमुक्त कर दिया गया है।

यही नहीं, पार्टी अब दतिया में डैमेज कंट्रोल में भी जुट गई है। जल्द ही यहां नई जिला कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इस कड़े एक्शन के जरिये भाजपा के प्रदेश संगठन ने खराब प्रदर्शन और अनुशासनहीनता पर सख्त संदेश दिया है।

दतिया उपचुनाव में हार के महज 48 घंटे में ही भाजपा एक्शन में आ गई। मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर करीब 1 घंटे तक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में चुनाव का काम देख रहे नेताओं ने खुलकर पूर्व गृहमंत्री व दतिया से पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा को हार का जिम्मेदार बताता। नेताओं ने बताया कि मिश्रा समर्थक पहले तो ठीक से काम करते रहे, लेकिन वोटिंग के पहले भितरघात शुरू कर दिया।

मिश्रा के रोने के वीडियो तेजी से इलाके में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। ये वीडियो एक-दूसरे के बीच खूब शेयर भी होने लगे। ‘दद्दा का बदला लेना है’ जैसे संदेश भी चलने लगे। चुनाव संचालकों के जरिये जो प्रचार सामग्री नीचे बूथ स्तर तक पहुंचना थी, वह नहीं पहुंच पाई। आरोप तो ये भी लगे कि ये भाजपाई प्रचार सामग्री कांग्रेस के दफ्तर तक पहुंचा दी गई। इस मामले में दतिया नगर पालिका के पार्षदों की भूमिका संदिग्ध रही।

दतिया नगर पालिका के 36 में से 30 पार्षद पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे और वह भी खुलकर। मंडल अध्यक्ष की भूमिका भी ठीक नहीं थी। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समीक्षा बैठक के अलावा भी अगर किसी को कुछ अलग से कहना है, तो वह प्रत्यक्ष मिलकर बता सकता है।

इसके बाद कई गंभीर बातें सामने आईं। सब बातों को मिलाकर एक विस्तृत रिपोर्ट हाथोहाथ तैयार कर तुरंत दिल्ली दरबार रवाना कर दी गई। बैठक में कुशवाह समाज के वोट नहीं मिलने की बात पर तकरार भी हुई, वहीं नरोत्तम मिश्रा पर कई गंभीर आरोप भी लगे।

हार के बाद हुए मंथन पर मुख्यमंत्री ने स्वयं को संयत रखते हुए पूरे मामले को संगठन के हवाले कर दिया। सहज-सरल प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल भी इस घात-प्रतिघात से असहज, दुःखी व खिन्न नजर आए।

हालांकि पार्टी का एक धड़ा दतिया में हुई संगठन की सख्त कार्रवाई को उचित नहीं मान रहा। उसका कहना है कि एक तो जबरन प्रत्याशी थोप दिया गया और उस पर इस तरह का एक्शन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं है।

संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 3 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 3 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 3 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 3 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 3 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 3 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 3 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 3 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 3 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 3 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 3 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 4 hours ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 4 hours ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 4 hours ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 4 hours ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 4 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 4 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 4 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!