लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंडला।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नारायणगंज में पदस्थ बाबू नोखे लाल डहेरिया को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी
आरोप है कि बाबू ने कार्यालय में पदस्थ चौकीदार से उसके GPF खाते से 1 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कराने के बदले 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
चौकीदार ने लोकायुक्त में की शिकायत
शिकायतकर्ता दशरथ लाल बरमैया ने बताया कि उन्हें निजी जरूरत के लिए GPF खाते से 1 लाख रुपए निकालने थे। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया था।
आरोप है कि इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में कार्यालय के बाबू नोखे लाल डहेरिया ने उनसे 10 हजार रुपए की मांग की। इसके बाद दशरथ लाल ने मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस जबलपुर से कर दी।
पहली किस्त लेते ही दबोचा
शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपए बाबू को दिए। रकम लेते ही मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने नोखे लाल डहेरिया को रंगे हाथ पकड़ लिया।
मामला दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में रिश्वत की मांग और पूरी प्रक्रिया से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!