भर्ती परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर जयस का उग्र प्रदर्शन: कलेक्टर कार्यालय पर धक्का-मुक्की; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीतिगत खामियों के विरोध में जय आदिवासी युवा शक्ति यानी जयस छात्र संगठन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता व सुधार की मांग उठाई।
छात्रों ने पुलिस के बैरिकेड्स पार करने का प्रयास किया
प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब कुछ छात्रों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पार करने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभालते हुए प्रदर्शन को नियंत्रित किया और छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।
मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा
प्रदर्शन के बाद जयस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम रोशन राय को सौंपा। ज्ञापन में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।
छात्रों का यह है आरोप
छात्रों का आरोप है कि MPESB परीक्षाओं में बार-बार नियमों में बदलाव, कम पदों पर भर्तियां, परीक्षा शुल्क में वृद्धि, परिणामों में देरी और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया में असमानता जैसी समस्याएं युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रही हैं।
प्रमुख मांगें
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) समाप्त किया जाए, रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई जाए, तकनीकी त्रुटियों और शिफ्ट-वाइज असमानता खत्म करने के लिए व्यवस्था में सुधार किया जाए, परीक्षा सिलेबस समय पर जारी किया जाए, फर्जी अभ्यर्थियों की जांच कर कार्रवाई की जाए, परीक्षा कैलेंडर तय कर समय पर परीक्षाएं आयोजित हों, परीक्षा फीस कम की जाए, नॉर्मलाइजेशन और परसेंटाइल प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर पर्याप्त भर्ती निकाली जाए।
यह भी चेतावनी दी
छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि 30 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे प्रदेशव्यापी आंदोलन और भोपाल तक पैदल मार्च करने को बाध्य होंगे।एडीएम रोशन राय ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि मांगों को संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!