रक्षाबंधन और त्योहारी सीजन का असर: इंदौर-अबूधाबी फ्लाइट का किराया 38 हजार तक पहुंचा; 21 से 26 अगस्त के बीच टिकट 29-32 हजार रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रक्षाबंधन और त्योहारी सीजन के चलते इंदौर से अबूधाबी जाने वाली सीधी फ्लाइट का किराया अगस्त में काफी बढ़ गया है। रक्षाबंधन के आसपास एकतरफा टिकट का किराया 38 हजार रुपए तक पहुंच गया है। वहीं अबूधाबी से इंदौर आने वाली फ्लाइट का किराया फिलहाल 15 से 17 हजार रुपए के बीच है।
ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, 20 अगस्त तक इंदौर से अबूधाबी का किराया 20 से 23 हजार रुपए के आसपास है। 21 से 26 अगस्त के बीच यह बढ़कर 29 से 32 हजार रुपए तक पहुंच रहा है। वहीं 27 से 31 अगस्त के बीच किराया 30 से 38 हजार रुपए तक रहने की संभावना है।
15 हजार रुपए तक महंगा हुआ टिकट
महीने के शुरुआती दिनों की तुलना में अगस्त के आखिरी सप्ताह में इंदौर से अबूधाबी का हवाई किराया करीब 15 हजार रुपए तक बढ़ गया है।
इसके मुकाबले अबूधाबी से इंदौर आने वाले यात्रियों को फिलहाल राहत है। वापसी का किराया 15 से 17 हजार रुपए के आसपास है।
दोनों तरफ का टिकट लेने पर यात्रियों को करीब 41 से 48 हजार रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। ट्रैवल कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि सीटों की मांग बढ़ने पर किराया आगे और बढ़ सकता है।
सप्ताह में चार दिन चल रही सीधी फ्लाइट
इंदौर से अबूधाबी के बीच सीधी उड़ान सेवा 15 जुलाई से शुरू हुई थी। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित हो रही है।
सितंबर में राहत, दीपावली पर फिर बढ़ सकता है किराया
ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक सितंबर में हवाई किराए में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, दशहरा और दीपावली के दौरान फिर मांग बढ़ने से किराए में तेजी आ सकती है।
नवंबर-दिसंबर में बड़ी संख्या में यात्री दुबई और अबूधाबी की यात्रा करते हैं, इसलिए उस दौरान भी हवाई किराए के ऊंचे रहने की संभावना है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!