खबर
Top News

फ्यूल टैंक में हेरोइन का लॉकर ट्रक में भी गुप्त कैविटी: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की एमपी और यूपी में कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अगस्त 2026, 3:13 pm
शेयर करें:
फ्यूल टैंक में हेरोइन का लॉकर ट्रक में भी गुप्त कैविटी

8.64 किलो ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

500 किमी में चार बार पेट्रोल भरवाया तो खुला राज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मादक पदार्थ तस्करों ने पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए तस्करी का ऐसा तरीका अपनाया कि कार का फ्यूल टैंक ही ड्रग्स का गुप्त लॉकर बना डाला। ट्रक की बॉडी में भी अलग से गुप्त कैविटी तैयार की गई थी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के ऑपरेशन ब्लैक हॉक में तस्करों की यह चाल आखिरकार पकड़ में आ गई।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश इकाइयों की संयुक्त कार्रवाई में दो अलग-अलग ऑपरेशन के दौरान 18.64 किलो कच्ची हेरोइन बरामद की गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा कार और ट्रक जब्त किया गया है।

सीबीएन को सूचना मिली थी कि पूर्वोत्तर क्षेत्र से लखनऊ की ओर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ पहुंचाया जा रहा है। इस पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की टीम ने 20-21 अगस्त की रात सुलतानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर निगरानी शुरू की।

असरोगा टोल प्लाजा से संदिग्ध वाहन की लगातार ट्रैकिंग की गई और 21 अगस्त को लखनऊ के पास असम नंबर प्लेट वाली हुंडई क्रेटा कार को रोक लिया गया। शुरुआती तलाशी में कुछ नहीं मिला।

कार सवार दोनों आरोपियों ने भी खुद को निर्दोष बताया, लेकिन पूछताछ में एक बात ने अफसरों का शक बढ़ा दिया। आरोपियों ने बताया कि करीब 500 किलोमीटर के सफर में चार बार फ्यूल भरवाया गया था।

खाली टैंक के अंदर निकले 25 वाटरप्रूफ पैकेट... अधिकारियों ने फ्यूल टैंक की बारीकी से जांच की। टैंक को थपथपाने पर अंदर भारीपन महसूस हुआ। तकनीकी सहायता से टैंक खोला गया तो उसमें गुप्त खांचा बना मिला, जिसके अंदर 25 वाटरप्रूफ पैकेट छिपाकर रखे गए थे। पैकेटों से 16.48 किलो कच्ची हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद कार सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ट्रक की बॉडी में बना रखा था गुप्त ठिकाना
इसी दौरान सीबीएन की उत्तर प्रदेश इकाई को सिलीगुड़ी-लखनऊ मार्ग पर एक ट्रक के जरिये मादक पदार्थ की खेप पहुंचाए जाने की सूचना मिली। टीम ने कई टोल प्लाजा पर ट्रक की निगरानी और ट्रैकिंग की। बाराबंकी के पास ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो बॉडी के फ्रेम में बनाई गई गुप्त कैविटी सामने आई।

उसे खोलने पर उसमें छिपाकर रखी 2.16 किलो कच्ची हेरोइन बरामद हुई। ट्रक सवार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीएन ने दोनों मामलों में कुल 18.64 किलो कच्ची हेरोइन जब्त की। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर ड्रग्स सिंडिकेट के नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

1 minute ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

18 minutes ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

30 minutes ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 1 hour ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 1 hour ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 1 hour ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 1 hour ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 1 hour ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 2 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 2 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 2 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 2 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 2 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 2 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!