खबर
Top News

निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद: विरोध के बाद टला भूमिपूजन; जमीन मालिक बोले- बिना अनुमति कैसे बनेगी रोड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 12:15 am
शेयर करें:
निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छोटा बांगड़दा में निजी जमीनों से सड़क निकालने के प्रस्ताव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जमीन मालिकों ने आरोप लगाया है कि उनकी अनुमति के बिना आठ निजी जमीनों से रास्ता निकालने की तैयारी की जा रही थी। विरोध बढ़ने के बाद रविवार को प्रस्तावित सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम को फिलहाल निरस्त कर दिया गया है।

जमीन मालिक रूपाली जैन के मुताबिक, शनिवार सुबह उनकी जमीन की तार फेंसिंग के कुछ हिस्से और पिलर टूटे मिले। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए न तो जमीन मालिकों से अनुमति ली गई और न ही उन्हें कोई आधिकारिक सूचना दी गई।

भूमिपूजन का निमंत्रण भी हुआ था जारी
मामले को लेकर सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर भूमिपूजन का निमंत्रण पत्र भी प्रसारित किया गया था। इसमें हाईलिंक सिटी के मेन गेट से बाबू मुराई कॉलोनी होते हुए एयरपोर्ट तक सड़क के सीमेंटीकरण का उल्लेख था। निमंत्रण में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अनुशंसा, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के प्रयास और क्षेत्रीय पार्षद ममता सुभाष सुनेरे की मौजूदगी का जिक्र किया गया था।

विवाद बढ़ने के बाद शाम को भूमिपूजन निरस्त करने की सूचना जारी कर दी गई। इसमें भूमि विवाद का हवाला देते हुए कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित करने की बात कही गई।

कॉलोनाइजर को फायदा पहुंचाने का आरोप
जमीन मालिकों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रस्तावित सड़क से पास स्थित एक निजी कॉलोनाइजर को फायदा हो सकता है। उनका दावा है कि कॉलोनी के रास्ते और प्रोजेक्ट को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए निजी जमीनों से सड़क निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

जमीन मालिकों ने उठाए राजस्व रिकॉर्ड पर सवाल
रूपाली जैन सहित अन्य जमीन मालिकों का कहना है कि संबंधित निजी जमीन राजस्व रिकॉर्ड में विधिवत बटांकित और सीमांकित है। उनका सवाल है कि यदि सड़क के लिए निजी जमीन की आवश्यकता है तो पहले विधिवत भू-अर्जन प्रक्रिया अपनाई जाए और जमीन मालिकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए।

उनका आरोप है कि बिना किसी अनुमति और भू-अर्जन प्रक्रिया के निजी जमीन पर सड़क निर्माण की तैयारी की जा रही थी।

निगम की भूमिका पर भी उठे सवाल
मामले में स्थानीय लोगों ने नगर निगम की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि निजी जमीन पर सड़क बनाने से पहले राजस्व रिकॉर्ड, खसरा और नक्शे की जांच की जानी चाहिए थी। अब भूमिपूजन टलने के बाद पूरे मामले में प्रशासनिक स्तर पर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

फिलहाल भूमि विवाद के चलते प्रस्तावित सड़क का भूमिपूजन निरस्त कर दिया गया है। आगे सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन और संबंधित जमीन मालिकों के बीच क्या सहमति बनती है, इस पर सभी की नजर है।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 2 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 2 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 2 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 3 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 3 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 3 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 3 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 3 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 4 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 4 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 4 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 4 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 4 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 4 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 4 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 4 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 4 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!