खबर
Top News

दतिया उपचुनाव: हार का ठीकरा नरोत्तम, शिवराज मोहन, मोदी और संघ पर फोड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 3:32 pm
शेयर करें:
दतिया उपचुनाव

डॉ. संतोष पाटीदार 93400-81331 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी और राजनीतिक हलकों में जो कहानियां प्रचलन में हैं, ज्यादातर एक ही बिंदु पर केंद्रित हैं- टिकट किसने कटवाया और किसने दिलवाया। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिवराजसिंह चौहान, संघ के नेताओं और यहां तक कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नाम लिया जा रहा है, लेकिन आंकड़े और जमीनी हकीकत बताते हैं हार सिर्फ टिकट बंटवारे की राजनीति का नतीजा नहीं, बल्कि पार्टी संगठन के भीतर की गहरी और पुरानी भितरघात का परिणाम है।

और इस पूरे घटनाक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भूमिका को लेकर जो सवाल उठाया जा रहे हैं, वह शायद सच्चाई से दूर है। असली कारण जानबूझकर या अनजाने में पीछे छूट गया है। शिवराज सरकार से लेकर 2023 और 2026 तक दतिया में भाजपा नेता की छवि का सवाल एक बड़ा कारण रहा जिसके कारण टिकट कटा और जिसे मिला वह टिक नहीं पाया।

इसके पीछे मुख्य किरदार हाईकमान का रहा होगा, जिस पर बात नहीं की जा रही है। भाजपा में सरकार की नीतियों की जो प्रतिकूल स्थिति बनी हुई है, उसमें संगठन ने टिकट तय करने में अच्छी खासी एक्सरसाइज की थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पर निशाना साधना सही विश्लेषण नहीं कहा जा रहा है।

क्या कहते हैं आंकड़े
चुनाव नतीजों को करीब से देखें तो तस्वीर साफ होती है। 2023 के मुकाबले कांग्रेस के वोट इस उपचुनाव में 22 हजार से ज्यादा घटे हैं। ये वोट एक अन्य छोटी पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव को मिले। माना जा रहा है 22000 वोटो में से कांग्रेस के करीब 15000 वोट कट गए।

कहा जा रहा है भाजपा ने आजाद समाज पार्टी को मैदान में उतारा था ताकि दलित वोटो में सेंध लगाकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया जाए लेकिन इस रणनीति का नुकसान भाजपा को उठाना पड़ गया क्योंकि करीब 7000 से अधिक वोट भाजपा के भी कट गए।

यानी कांग्रेस की जीत किसी असाधारण प्रदर्शन का नतीजा नहीं है। इसके उलट भाजपा ने 2023 की तुलना में ज्यादा वोट गंवाए और हार गई। स्पष्ट है यह कहानी कांग्रेस के मजबूत होने की नहीं, बल्कि भाजपा के अपने परंपरागत वोट बैंक के खिसकने और पार्टी के भीतर के ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों के अपने उम्मीदवार के खिलाफ खड़े होने की है।

सवाल यही है वह परिस्थिति बनी ही क्यों, जिसमें पार्टी का अपना तंत्र अपने ही प्रत्याशी के खिलाफ काम करता दिखा? इस सब में मुख्यमंत्री की भूमिका इसलिए भी नगणय मानी जा रही है क्योंकि दतिया में भाजपा की राजनीति पूरी तरह से नरोत्तम मिश्रा के इर्द-गिर्द घूम रही थी।

चुनाव परिणाम के तुरंत बाद प्रधानमंत्री से शिवराजसिंह चौहान की चर्चा और अगले ही दिन पार्टी महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, इन दो घटनाओं ने ‘शिवराज फैक्टर’ की थ्योरी को और बल दिया है।

लेकिन ध्यान रखने योग्य है पूर्व मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय नेताओं की हाईकमान से नियमित मुलाकातें राजनीति में सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं, और इन्हें एक विशेष चुनाव नतीजे से सीधे जोड़ना अटकल के दायरे में ही आता है, जब तक कि पुष्टि करने वाला कोई ठोस सूत्र सामने न आए।

टिकट के खेल से दूरी?... इस पूरे प्रकरण में जो सबसे महत्वपूर्ण और कम चर्चित पहलू है, वह है नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने में मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव की सीधी भूमिका सामने नहीं आती। मुख्यमंत्री होने के नाते पूरे चुनाव की जिम्मेदारी स्वाभाविक रूप से उनके कंधों पर आ गई, लेकिन दतिया का चुनाव शुरू से ही सीधा नहीं, बल्कि बेहद पेचीदा था, यहां कांग्रेस से ज्यादा चुनौती भाजपा के भीतर से ही थी।

संगठन के अपेक्षाकृत कम अनुभवी नेताओं और बड़े नेताओं की खींचतान के बीच मुख्यमंत्री को एक साथ कई मोर्चों पर चुनाव संभालना पड़ा। ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, नरेंद्रसिंह तोमर, रमा भारती और शिवराजसिंह चौहान, इनमें से कोई भी अपने-अपने खेमे से बाहर आकर पूरी ताकत से चुनाव में उतरता नहीं दिखा, जिससे मुख्यमंत्री के लिए स्थिति और मुश्किल हो गई। इसके अलावा जातीय समीकरण साधने में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भारी पड़े।

नजरअंदाज किया गया असली फैक्टर... चुनाव विश्लेषण में एक और बड़ा पहलू लगभग गायब है कांग्रेस प्रत्याशी की ईमानदार, सरल और सहज छवि, जिसने मतदाताओं के बीच भरोसा पैदा किया। इसके अलावा केंद्र सरकार की नीतियों, युवाओं में बेरोजगारी और महंगाई का आक्रोश, विद्यार्थियों की नाराजगी, भ्रष्टाचार के मुद्दे और सनातन के नाम पर संघ के अतिवाद के खिलाफ भी वोट पड़ा।

संकटकाल में मुख्यमंत्री की भूमिका... दतिया का चुनाव मुख्यमंत्री के लिए सीधा-सरल नहीं था। भीतरघाट की आशंका शुरू से थी। राजनीतिक चतुराई से इसे नियंत्रित करने की कोशिश की गई, जिसके चलते कुछ प्रतिशत मतों की बढ़त हासिल भी हो सकी। गौर करने वाली बात है मुख्यमंत्री को अस्थिर करने की कोशिश भाजपा संगठन के भीतर पहले दिन से ही चल रही है।

टिकट कटने की थ्योरी: जितने मुंह उतनी बातें... नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने और आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने के पीछे कई प्रतिस्पर्धी कहानियां प्रचलन में हैं: - एक थ्योरी शिवराजसिंह चौहान के "कोटे" से टिकट आने और इसमें प्रधानमंत्री की सहमति क्या उनकी पसंद से जुड़े होने की है, जिसका आधार चुनाव परिणाम पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शिवराज को बुलाया जाना बताया जा रहा है। - एक अन्य कहानी संघ और भाजपा नेताओं की सहमति से टिकट तय होने की है।

तीसरी कहानी है प्रदेश सरकार के ‘संरक्षक’ कहे जाने वाले संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी और मुख्यमंत्री ने मिलकर नरोत्तम का टिकट कटवाया। यह कहानी अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ गई है क्योंकि टिकट को लेकर वस्तुस्थिति कुछ और ही बताई जा रहा है।

इसमें शिवराज सिंह चौहान फैक्टर को निर्णायक बताया जा रहा है। इन तीनों कहानियों में एक विरोधाभास साफ है अगर मुख्यमंत्री ने टिकट कटवाया, तो शिवराज-कोटे और पीएम-सहमति वाली थ्योरी खुद-ब-खुद कमजोर पड़ जाती है, और अगर टिकट शिवराज या हाईकमान के स्तर पर तय हुआ, तो मुख्यमंत्री की भूमिका सीमित हो जाती है।

संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

36 minutes ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

42 minutes ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

44 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

44 minutes ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 1 hour ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 1 hour ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 1 hour ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 1 hour ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 1 hour ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 1 hour ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 1 hour ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 1 hour ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 2 hours ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 2 hours ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 2 hours ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 2 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 2 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 2 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!