खाकी पर दाग: क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल का महिलाओं से अशोभनीय हरकतों वाला वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता
शहर के भाजपा नेता का पट्ठा व बड़े अधिकारी का मुंहलगा होने से नहीं होती विभागीय कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सदर बाजार क्षेत्र की जूना रिसाला पुलिस लाइन में रहने वाले एक हेड कांस्टेबल की हरकतों ने खाकी की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हेड कांस्टेबल का अपने घर के बरामदे में खड़े होकर बाहर खड़ी महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकतों से परेशान होकर रहवासियों इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
रहवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक महीने से हेड कांस्टेबल दीपक थापा अपने सरकारी क्वार्टर से बेहद आपत्तिजनक हरकतें करता आ रहा है। वह बरामदे में खड़ा होकर आसपास के घरों की बॉलकनी में खड़ी महिलाओं की ओर अश्लील इशारे कर अपना प्रायवेट पार्ट दिखाता है।
क्षेत्र के कई परिवारों में नाबालिग लड़कियां और युवतियां रहती हैं। शुरुआत में महिलाओं ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब थापा की हरकतें बढ़ती गईं तो एक रहवासी ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसमें थापा अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहा है। रहवासियों का कहना है हेड कांस्टेबल थापा आए दिन उन्हें डराता-धमकाता है। पिछले दिनों रहवासियों ने उससे परेशान होकर एफआरवी 112 पर शिकायत की थी।
पुलिस आई, लेकिन आपसी विवाद की बात कहकर लौट गईपुलिसकर्मी दीपक थापा का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। दो साल पहले भी तत्कालीन डीसीपी क्राइम ब्रांच आईपीएस निमिष अग्रवाल ने एक मौखिक शिकायत के बाद उसे सस्पेंड किया था।
खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में सामने आया है कि थापा की टीम ने चंदन नगर के एक आरोपी को पकड़ा था। जब आरोपी की पत्नी थाने आई तो थापा ने उसका नंबर ले लिया और उससे अश्लील बातें करने लगा था, जिसकी मौखिक शिकायत हुई थी।
बताया जा रहा है कि विवादों में रहने वाला दीपक थापा शहर में वरिष्ठ भाजपा नेता का पट्ठा होने के साथ ही अफसरों का भी खास है, जिसके चलते वह बेखौफ हरकतें करता रहता है।
राजनीतिक दबाव से फिर पा ली पोस्टिंग
सूत्रों का कहना है कि हेड थापा को पहले भी अवैध गतिविधियों के चलते क्राइम ब्रांच से हटाया गया था, लेकिन बाद में उसने भाजपा के एक नेता से दबाव डलवाकर फिर अपनी पोस्टिंग करवा ली। यहां तक कि हाल ही एमडी ड्रग्स से जुड़े मामले में भी उसका नाम सामने आया था, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एक बदमाश ने पिछले साल उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की थी। मामला सुर्खियों में रहा था। थापा का एक एमडी ड्रग्स से जुड़े आरोपी के साथ भी उठना-बैठना है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!