शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 21.63 लाख की ठगी: तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार; 2.55 लाख रुपए नकद जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 21 लाख 63 हजार 970 रुपए की साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को खंडवा कोतवाली पुलिस ने राजस्थान के टोंक जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 लाख 55 हजार 200 रुपए बरामद किए गए हैं। तीनों को कोर्मेंट पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब उनके बैंक खातों, मोबाइल फोन और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
‘बादशाह ब्रोकर’ के नाम से दिया निवेश का लालच
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, 8 मई 2025 को फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि ‘बादशाह ब्रोकर’ नाम से संचालित कंपनी के जरिए उससे संपर्क किया गया और शेयर मार्केट में निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया गया।
आरोपियों ने अपनी बातों में लेकर अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से फरियादी से कुल 21 लाख 63 हजार 970 रुपए बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। रकम जमा होने के बाद जब पीड़ित को न मुनाफा मिला और न ही अपनी रकम वापस मिली तो उसे ठगी का अहसास हुआ। आरोपियों से संपर्क नहीं होने पर उसने पुलिस की शरण ली।
बैंक ट्रांजेक्शन और साइबर ट्रैकिंग से मिला सुराग
शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर टीम की मदद से जांच शुरू की। बैंक खातों में हुए लेनदेन, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर ट्रैकिंग के जरिए संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई। जांच की कड़ियां राजस्थान के टोंक जिले के उनियारा क्षेत्र तक पहुंचीं।
पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम राजस्थान पहुंची और उनियारा क्षेत्र में दबिश देकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार कर खंडवा लाया गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.55 लाख रुपए बरामद
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुशवाह (26), विवेक खींची (30) और आत्माराम मेहरा (28) के रूप में हुई है। तीनों उनियारा, जिला टोंक, राजस्थान के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से पुलिस ने 2 लाख 55 हजार 200 रुपए नकद बरामद किए हैं।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे ठगी की रकम, इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!