‘मिस वर्ल्ड 2026’ की रेस में उज्जैन की बेटी: 5 सितंबर को ग्रैंड फिनाले; 120 देशों की प्रतिभागियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।
‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024’ का खिताब जीत चुकीं निकिता वियतनाम में आयोजित हो रही 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की ओर से हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर 2026 को होगा।
सोशल मीडिया पर निकिता का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह ग्वाटेमाला, कोलंबिया, मलेशिया, वेनेजुएला, वियतनाम और डोमिनिकन रिपब्लिक की प्रतिभागियों के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के गाने पर सिग्नेचर स्टेप करती नजर आ रही हैं। अलग-अलग देशों की सुंदरियों का बॉलीवुड अंदाज में डांस लोगों को खासा पसंद आ रहा है।
120 देशों की सुंदरियों के बीच मुकाबला
निकिता पोरवाल का जन्म उज्जैन में हुआ है। वर्ष 2024 में मुंबई में आयोजित फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतकर उन्होंने मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया था। इसके बाद से ही वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थीं।
अब वियतनाम में दुनिया के करीब 120 देशों की प्रतिभागियों के बीच निकिता भारत की ओर से ताज के लिए मुकाबला करेंगी।
प्रतियोगिता का आयोजन 9 अगस्त से शुरू हो चुका है। रजिस्ट्रेशन, ओरिएंटेशन और ट्रेनिंग के बाद अब प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों पर सभी की नजर है।
‘ओम शांति ओम’ पर विदेशी सुंदरियों संग डांस वायरल
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान निकिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह सात देशों की प्रतिभागियों के साथ बॉलीवुड गाने ‘ओम शांति ओम’ पर डांस करती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में अलग-अलग देशों की सुंदरियां बॉलीवुड के लोकप्रिय डांस स्टेप करती नजर आती हैं। निकिता के इस अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और भारतीय फैंस उनके प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं।
8 साल की उम्र में लिखी पहली किताब
निकिता पोरवाल की पहचान सिर्फ मॉडल और ब्यूटी क्वीन के तौर पर नहीं है। वह अभिनेत्री, लेखिका, नाटककार और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने महज 8 साल की उम्र में अपनी पहली किताब लिखी थी।
इसके बाद उन्होंने करीब 350 पन्नों का नाटक ‘कृष्णा लीला’ लिखा। वह अब तक 60 से अधिक नाटकों में अभिनय कर चुकी हैं। रंगरेज थिएटर कंपनी से जुड़कर वह युवा कलाकारों को भी मंच उपलब्ध कराने का काम करती हैं।
निकिता को शास्त्रीय नृत्य, कविता, हार्मोनियम और बांसुरी में भी रुचि है। वह करीब 10 हजार दर्शकों के सामने रामलीला में माता सीता की भूमिका भी निभा चुकी हैं।
आदिवासी महिलाओं और बच्चों के लिए भी करती हैं काम
निकिता सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रही हैं। वह आदिवासी महिलाओं और बच्चों के लिए काम करती हैं। उनका मानना है कि कला और शिक्षा के जरिए समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।
अब उज्जैन की यही बेटी वियतनाम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस वर्ल्ड 2026 के ताज की दौड़ में शामिल है। 5 सितंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले में यह तय होगा कि विश्व सुंदरी का ताज किसके सिर सजेगा।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!