15 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: पांच किलो डोडाचूरा और बाइक भी जब्त; एक आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले में चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत नई आबादी थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 लाख रुपए कीमत की 150 ग्राम एमडी (सिंथेटिक ड्रग्स) और 5 किलो डोडाचूरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
मुखबिर की सूचना पर दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने नालछा माता फंटे पर घेराबंदी की और खानपुरा निवासी शाहनवाज (20) पिता फारुख रंगरेज तथा मोहम्मद हसन (21) पिता बाबू खां रंगरेज को गिरफ्तार कर लिया।
15 लाख की एमडी, डोडाचूरा, बाइक और मोबाइल जब्त
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 150 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई, जिसकी अंतरराज्यीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा 5 किलो डोडाचूरा (करीब 10 हजार रुपए), हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (एमपी-14-जेडएच-9951) और रियलमी व वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, एक आरोपी फरार
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 135/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 22 और 29 में मामला दर्ज किया है। इस मामले में मोईनुद्दीन उर्फ मोईन पिता हुसैन घोसी निवासी खानपुरा को फरार आरोपी बनाया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
रिमांड पर लेकर खंगाला जाएगा पूरा नेटवर्क
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान ड्रग्स की सप्लाई चेन, स्रोत, खरीदारों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में जांच कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!