अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार: पिकअप से 192 पेटी की बरामद; घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलवारा पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 192 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। तिलवारा पुल के आगे पेट्रोल पंप के पास देर रात घेराबंदी कर पिकअप वाहन को पकड़ा गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है।
पिकअप से 1714 लीटर शराब बरामद
पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन MP 20 ZQ 1873 को रोककर तलाशी ली। वाहन के अंदर अलग-अलग ब्रांड की 192 पेटियां मिलीं। इनमें कुल करीब 1,714 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक शराब की बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपए है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
दो आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पिकअप में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान घनश्याम झरिया (29) निवासी खेरी, थाना जबेरा, जिला दमोह, राहुल यादव (28) निवासी लालमाटी, घमापुर, जबलपुर के रूप में हुई है।
9 ब्रांड की शराब बरामद
पुलिस के अनुसार जब्त शराब में मैकडॉनल्ड, बैगपाइपर, 8 पीएम, गोवा, ऑफिसर्स चॉइस, ओल्ड मोंक, आइकॉनिक, रॉयल स्टैग और मैजिक मोमेंट्स समेत कई ब्रांड शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शराब की इस बड़ी खेप को शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!