वीडियो देखिये, कोतवाली के सामने सड़क बनी मुसीबत: बारिश में जलभराव से लोग परेशान; शिकायतों के बाद भी निगम ने नहीं की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सेंट्रल कोतवाली के सामने सड़क खराब होने के कारण बारिश होते ही यहां जलभराव की स्थिति बन रही है। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत पुलिसकर्मियों, अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को हो रही है।
बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी के बीच से लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है। अस्पताल में आने वाली प्रसूताओं, उनके परिजनों के साथ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति और जलभराव ने परेशानी और बढ़ा दी है।
बारिश में रास्ता बन जाता है मुश्किल
स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क लंबे समय से खराब है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क और गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।
कई बार शिकायत, फिर भी समाधान नहीं
क्षेत्र की खराब सड़क और जलभराव को लेकर नगर निगम को कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान के सामने सड़क की यह स्थिति गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।
अस्पताल आने वालों को राहत का इंतजार
एमटीएच अस्पताल में रोज बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी जमा होने से अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने नगर निगम से सड़क की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश में मरीजों और अस्पताल स्टाफ को परेशानी न उठानी पड़े।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!