आज निकलेगी बाबा महाकाल की पहली सवारी: 1100 बटुकों के वैदिक उद्घोष से होगा शुभारंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन
श्रावण मास के पहले सोमवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान महाकाल की पहली सवारी पूरे पारंपरिक वैभव, धार्मिक आस्था और भक्ति के वातावरण में निकाली जाएगी। शुभारंभ 1100 बटुकों के सामूहिक वैदिक उद्घोष से होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मंदिर और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
प्रशासन के अनुसार रविवार शाम तक करीब ढाई लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे, रात तक संख्या लगभग चार लाख तक पहुंचने का अनुमान था। सावन की शुरुआत के साथ उज्जैन पूरी तरह शिवमय हो गया है और देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन जारी है।
सावन में दो करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
जिला प्रशासन का अनुमान है इस वर्ष सावन के दौरान दो करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। पिछले वर्ष लगभग एक करोड़ 75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है।
पहली सवारी का विशेष स्वरूप
पहले सोमवार को वाली बाबा महाकाल की सवारी का शुभारंभ 1100 बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से होगा। वैदिक उद्घोष के बीच बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे और श्रद्धालु मार्ग में पुष्प वर्षा तथा जयकारों के साथ उनका स्वागत करेंगे। इस वर्ष प्रशासन ने प्रत्येक सवारी के लिए अलग-अलग धार्मिक एवं सांस्कृतिक थीम निर्धारित की है, ताकि हर सवारी श्रद्धालुओं को नया आध्यात्मिक अनुभव प्रदान कर सके।
सवारी मार्ग पूरी तरह तैयार
प्रशासन ने सवारी मार्ग पर सभी निर्माण और मरम्मत कार्य समय रहते पूरे करा दिए हैं। अधिकारियों ने रामघाट, भट्टा रोड, कमरी चौराहा सहित संपूर्ण सवारी मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मार्ग पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!