खबर
Top News

रिटायर्ड बैंक अधिकारी से लाखों की ठगी: कूरियर ट्रैकिंग के नाम पर भेजा फर्जी लिंक; अचानक मोबाइल स्क्रीन हुई ब्लैक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 1:45 pm
शेयर करें:
रिटायर्ड बैंक अधिकारी से लाखों की ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले स्टेट बैंक के एक सेवानिवृत्त अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। बदमाशों ने DTDC कूरियर का पार्सल ट्रैक कराने के नाम पर फर्जी लिंक भेजा और महज 5 रुपए का ऑनलाइन भुगतान कराने के बहाने उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए।

पीड़ित की शिकायत पर कनाड़िया थाना पुलिस ने रविवार रात अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटे को बेंगलुरु भेजा था पार्सल
पुलिस के मुताबिक, बिचौली हप्सी निवासी 63 वर्षीय प्रकाश सातपुते स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने बेंगलुरु में रहने वाले अपने बेटे प्रखर के लिए DTDC कूरियर से घरेलू सामान भेजा था।

उन्हें कंपनी की ओर से ट्रैकिंग नंबर भी मिला था। पार्सल 20 जुलाई तक पहुंचना था। 21 जुलाई को बेटे से बातचीत करने पर पता चला कि उसे पार्सल नहीं मिला है।

इसके बाद सातपुते ने इंटरनेट के जरिए पार्सल की स्थिति पता करने की कोशिश की।

चैट बॉक्स से वॉट्सएप पर पहुंचा मामला
इंटरनेट पर ट्रैकिंग नंबर डालने के दौरान एक चैट बॉक्स खुला, जिसमें उन्हें वॉट्सएप पर संपर्क करने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्हें एक लिंक मिला। लिंक पर क्लिक करते ही वीडियो कॉल शुरू हो गई।

पीड़ित के मुताबिक, वीडियो कॉल पर सामने वाले व्यक्ति का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था और केवल आवाज सुनाई दे रही थी। उसने पार्सल ट्रैक करने के लिए एक और ऑनलाइन लिंक भेजा।

5 रुपए का भुगतान करने के लिए मांगी कार्ड डिटेल
लिंक खोलने पर एक फॉर्म सामने आया। जानकारी भरने के बाद पार्सल ट्रैकिंग के लिए 5 रुपए ऑनलाइन भुगतान करने को कहा गया। सातपुते ने इसके लिए अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी दर्ज कर दी।

इसके बाद कॉल करने वाले ने ओटीपी आने की बात कही। इसी बीच सातपुते के मोबाइल की स्क्रीन अचानक ब्लैक हो गई।

आधे घंटे तक कॉल, खाते से निकलते रहे रुपए
बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक कॉल जारी रही। इसी दौरान मोबाइल पर बैंक ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे। अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.20 लाख रुपए निकाल लिए गए।

रकम कटने के मैसेज देखने पर सातपुते को साइबर ठगी का पता चला। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

फर्जी लिंक की जांच में जुटी पुलिस
कनाड़िया पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस फर्जी लिंक, संपर्क नंबर और रकम ट्रांसफर होने वाले खातों की जानकारी जुटा रही है।

साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि ठगों ने मोबाइल स्क्रीन और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच कैसे हासिल की।

संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

3 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

10 minutes ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

10 minutes ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

20 minutes ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

23 minutes ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

26 minutes ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

28 minutes ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

34 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

42 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 1 hour ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 1 hour ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 1 hour ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 1 hour ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 1 hour ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

about 2 hours ago
सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार
Top News

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

about 2 hours ago
अगस्त में छोड़ने का ऐलान
Top News

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!