भूकंप के झटकों से हिली धरती: समुद्र में उठी 40 सेंटीमीटर ऊंची लहरें; हाई अलर्ट जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
जापान में सोमवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र सैनरिकु तट से करीब 100 किलोमीटर दूर समुद्र में था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है। झटकों के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
कई इलाकों में चेतावनी
जापान मौसम विभाग के अनुसार भूकंप के बाद कुछ क्षेत्रों में सुनामी की लहरें देखी गई हैं। मियाको बंदरगाह में करीब 40 सेंटीमीटर ऊंची लहर दर्ज की गई है। इसके अलावा होक्काइडो और इवाते में भी सुनामी का खतरा जताया गया है।
सुनामी की गतिविधि देखी
सरकारी प्रसारक एनएचके के मुताबिक, उत्तरी जापान के आओमारी प्रांत के तट से करीब 50 किमी दूर समुद्र में भी सुनामी की गतिविधि देखी गई है। अलर्ट के बाद समुद्र से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें जहाज सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिख रहे हैं।
परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा बढ़ाई गई
भूकंप के बाद ओनागावा परमाणु ऊर्जा संयंत्र सहित अन्य परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वैज्ञानिक किसी भी संभावित असामान्यता की जांच कर रहे हैं।
लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील
जापान की प्रधानमंत्री सना तकाएची ने नागरिकों से सतर्क रहने और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से इस संकट के समय संयम बनाए रखने को कहा है।
जापान में बार-बार भूकंप क्यों आते हैं?
जापान प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” क्षेत्र में स्थित है, जहां पृथ्वी की कई टेक्टॉनिक प्लेटें आपस में टकराती रहती हैं। इसी कारण यहां हर साल हजारों भूकंप आते हैं।
आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में ही 1500 से ज्यादा भूकंप दर्ज किए गए थे, जिससे यह दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है।
संबंधित समाचार

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:एथेनॉल बनाने में अब नहीं होगा चीनी का इस्तेमाल; इन पर रहेगा जोर

घर में धन हानि रोकने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय:तिजोरी से लेकर मुख्य दरवाजे तक रखें इन बातों का ध्यान; बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी:अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!