खबर
Top News

लूट का खुलासा करने वाली टीम समेत 19 पुलिसकर्मियों का सम्मान: पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 2:17 pm
शेयर करें:
लूट का खुलासा करने वाली टीम समेत 19 पुलिसकर्मियों का सम्मान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में शुरू किए गए साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत कल 19 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

पलासिया स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

पलासिया थाना क्षेत्र में हुई यूएसडीटी लूट की घटना का त्वरित खुलासा कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के 7 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, उपनिरीक्षक जगदीश मालवीय, प्रआ अभिषेक सेंगर, रिंकू राजपुत, विशाल पाटिल, इमरत और धनराज गिरि शामिल हैं। टीम ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई और लूट का खुलासा किया। इस कार्य के लिए पूरी टीम की सराहना की गई।

वहीं ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम 11 बच्चों को तलाशकर दस्तयाब करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाली लसूड़िया थाना पुलिस की निरीक्षक नीतू सिंह और उपनिरीक्षक निधि मित्तल को भी सम्मानित किया गया।

पुलिस कमिश्नर ने दोनों अधिकारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गुम हुए बच्चों की तलाश पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। इस तरह के कार्य से परिवारों को राहत मिलती है और पुलिस के प्रति आमजन का भरोसा मजबूत होता है।

यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान
शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देने वाले यातायात पुलिस के 10 अधिकारी-कर्मचारियों को भी पुरस्कार दिया गया। इनमें सहायक उपनिरीक्षक ओमपाल यादव, प्रधान आरक्षक 1052 शत्रु दामोद, महिला आरक्षक 4705 श्रेया, महिला आरक्षक 4546 मनीषा, आरक्षक 3999 भगवत यादव, महिला आरक्षक 4659 रानी, महिला आरक्षक 4535 लता, महिला आरक्षक 4980 प्रियंका, महिला आरक्षक 4653 देवेंद्र पाटीदार और आरक्षक 1996 नवदीप सिंह शामिल हैं।

इन पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सड़क पर बेहतर प्रबंधन और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात उपलब्ध कराने में सराहनीय योगदान दिया। सम्मान कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को सार्वजनिक रूप से पहचान मिलने से टीम का मनोबल बढ़ता है और अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 20 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 20 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 20 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 20 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 20 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 21 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 21 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 21 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 21 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 21 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 21 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 21 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 21 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 21 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 21 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 22 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 22 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 22 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 22 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!