वेदांश मोदी ने UPSC CAPF में लहराया परचम: हासिल की AIR-101 रैंक; असिस्टेंट कमांडेंट पद पर हुआ चयन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास जिले के वेदांश मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। हाल ही में जारी परिणाम में वेदांश ने ऑल इंडिया 101वीं रैंक (AIR-101) प्राप्त कर असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए सफलता हासिल की।
होल्कर साइंस कॉलेज से किया ग्रेजुएशन
वेदांश की प्रारंभिक शिक्षा देवास में हुई। इसके बाद उन्होंने होल्कर साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी किया। कॉलेज के दौरान ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं और डिफेंस सर्विसेज में करियर बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। वेदांश के पिता किशोर मोदी शासकीय हाईस्कूल में शिक्षक हैं। बेटे की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।
4-5 साल से कर रहे थे डिफेंस परीक्षाओं की तैयारी
वेदांश ने बताया कि वह पिछले 4-5 वर्षों से डिफेंस सर्विसेज से जुड़ी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने UPSC के अलावा CDS और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं भी दीं।
लक्ष्य की तैयारी जारी रखी
हाल ही में उनका चयन SSC CGL के माध्यम से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में ऑफिस सुपरिनटेंडेंट के पद पर भी हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने डिफेंस सर्विस में जाने के अपने लक्ष्य की तैयारी जारी रखी।
परिवार ने कहा- बेटे ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया
वेदांश की सफलता पर उनके माता-पिता ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह उनके बेटे की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। वेदांश ने परिवार के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है और उन्हें उसकी उपलब्धि पर गर्व है।
निरंतर प्रयास और परिवार के सहयोग को दिया श्रेय
अपनी सफलता का श्रेय वेदांश ने निरंतर प्रयास, सही मार्गदर्शन और परिवार के अटूट सहयोग को दिया। CAPF परीक्षा में AIR-101 हासिल कर उन्होंने देवास के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!