वीडियो देखिये, अस्पताल में अवैध वसूली के आरोपों पर बवाल: तीन दिन से भूख हड़ताल; हिंदू महासभा के दखल के बाद दो कर्मचारियों की वापसी का आश्वासन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नंदानगर स्थित ईएसआईसी बीमा अस्पताल में कर्मचारियों से कथित अवैध वसूली और प्रताड़ना के विरोध में तीन दिन से चल रही भूख हड़ताल के मामले ने तूल पकड़ लिया। कर्मचारियों के समर्थन में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और डीन व अधिकारियों से चर्चा कर मामले में हस्तक्षेप किया। बातचीत के बाद अस्पताल से बाहर किए गए दो कर्मचारियों को दोबारा नौकरी ज्वाइन कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी।
दो कर्मचारियों को बाहर करने का आरोप
कर्मचारियों का आरोप है कि अक्षय रिंगे और पंकज सर्वा अस्पताल में कथित अवैध वसूली का विरोध करते थे। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाकर अस्पताल से बाहर कर दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अन्य कर्मचारियों पर भी दबाव बनाया जा रहा था।
नौकरी से हटाए जाने के विरोध में दोनों कर्मचारी तीन दिन से अस्पताल परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनका आरोप था कि लगातार शिकायत और विरोध के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी।
अधिकारियों के जवाब पर उठे सवाल
मामले की जानकारी मिलने के बाद युवा हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष अंकित रिंगे और नगर महामंत्री विक्की सिरोले सहित पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डीन और निरीक्षक से मुलाकात कर कर्मचारियों की शिकायत उनके सामने रखी।
पदाधिकारियों के मुताबिक, शुरुआत में अधिकारियों ने कार्रवाई की जिम्मेदारी कंपनी पर डाल दी। बाद में अस्पताल की ओर से जारी पत्र को लेकर सवाल किए गए तो कार्रवाई को लेकर अलग-अलग जवाब सामने आए। उपनिरीक्षक पुलकित जैन ने कर्मचारियों को उनके इंचार्ज की शिकायत के आधार पर हटाए जाने की बात कही।
इंचार्ज ने शिकायत से किया इनकार
हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने जब संबंधित इंचार्ज से इस बारे में बात की तो दोनों इंचार्ज ने किसी तरह की शिकायत करने से इनकार किया। उनका कहना था कि उन्होंने कर्मचारियों के खिलाफ कोई गलत रिपोर्ट नहीं दी है।
इस पर संगठन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कर्मचारियों के साथ न्याय करने की मांग की।
हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को भी कार्रवाई की धमकी का आरोप
कर्मचारियों का आरोप है कि हड़ताल का समर्थन करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी नौकरी से निकालने की चेतावनी दी गई। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने डीन से दोबारा चर्चा की और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी।
दोनों कर्मचारियों को वापस लेने का आश्वासन
लगातार दबाव और बातचीत के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से दोनों कर्मचारियों को अगले दिन से दोबारा नौकरी ज्वाइन कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की भूख हड़ताल समाप्त कराई और उन्हें भरोसा दिलाया कि संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा।
इस दौरान हिंदू महासभा के नगर अध्यक्ष अंकित रिंगे, नगर महामंत्री विक्की सिरोले, प्रेम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!