खबर
Top News

लिंक परियोजना का विरोध पहुंचा राजधानी: राहुल गांधी से मिले 20 किसान; बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अगस्त 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
लिंक परियोजना का विरोध पहुंचा राजधानी

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर/पन्ना।
केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित पन्ना और छतरपुर के किसानों-आदिवासियों का आंदोलन अब दिल्ली पहुंच गया है। गुरुवार को 20 किसान प्रतिनिधियों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से करीब 50 मिनट मुलाकात की। किसानों ने परियोजना के अलावा मझगवां बांध और रुंझ परियोजना से जुड़े विस्थापन और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे भी उठाए।

राहुल गांधी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को न्यायपूर्ण मुआवजा और सम्मानजनक पुनर्वास मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने सरकार से आंदोलनकारियों से संवाद करने की अपील भी की।

24 गांवों पर परियोजना का असर
केन-बेतवा परियोजना से छतरपुर के 24 गांव प्रभावित हो रहे हैं। इनमें 8 गांव डूब क्षेत्र में आएंगे, जबकि 16 गांव पन्ना टाइगर रिजर्व में शामिल किए जाने हैं। ग्रामीण विकसित गांव में भूखंड और 5 लाख रुपए अतिरिक्त सहायता की मांग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन 12.50 लाख रुपए मुआवजे की बात कह रहा है।

‘पानी में चिता’ के बाद चूल्हाबंदी आंदोलन
मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीण पहले पानी के अंदर बैठकर ‘चिता आंदोलन’ कर चुके हैं। 20 जुलाई को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आंदोलनकारियों को कूपी गांव के बराना नदी घाट से हटाया था। इसके बाद ग्रामीणों ने अब चूल्हाबंदी आंदोलन शुरू कर दिया है।

राहुल पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा
राहुल गांधी इससे पहले भी सोशल मीडिया पर आंदोलन का मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने प्रभावित आदिवासी परिवारों और किसानों के समर्थन में सरकार पर शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया था। अब किसानों से मुलाकात के बाद उन्होंने इस मामले को संसद में उठाने का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार

एमपी में संसद यूथ पार्लियामेंट 2.0 का आगाज
Top News

एमपी में संसद यूथ पार्लियामेंट 2.0 का आगाज:12 राज्यों के 50 से ज्यादा युवा प्रतिनिधि जुटे; युवाओं ने की मुख्यमंत्री की तारीफ

less than a minute ago
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी
Top News

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी:इस तारीख से शुरू होगी एग्जाम

10 minutes ago
स्वतंत्रता दिवस पर 47 पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान होंगे सम्मानित
Top News

स्वतंत्रता दिवस पर 47 पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान होंगे सम्मानित:मुख्यमंत्री पहनाएंगे मेडल

22 minutes ago
गवाह वही... केस हजारों
Top News

गवाह वही... केस हजारों:पुलिस के ‘पॉकेट गवाह’ कांड में चार अफसरों पर कार्रवाई

24 minutes ago
त्योहार से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई तेज
Top News

त्योहार से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई तेज:71 किलो संदिग्ध पनीर किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल

41 minutes ago
बीमा नहीं तो पेट्रोल नहीं
Top News

बीमा नहीं तो पेट्रोल नहीं:सुप्रीम कोर्ट सख्त; करोड़ों कार-बाइक पर नजर, बदलेंगे इंश्योरेंस के नियम

about 1 hour ago
एअर इंडिया के सभी पायलटों का होगा ड्रग टेस्ट
Top News

एअर इंडिया के सभी पायलटों का होगा ड्रग टेस्ट:एयर इंडिया एक्सप्रेस भी करेगी जांच; फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में पायलट के गांजा टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद फैसला

about 1 hour ago
फ्रूट व्यापारी पर फिर हमला
Top News

फ्रूट व्यापारी पर फिर हमला:बाइक छोड़कर भागे बदमाश; एक दिन पहले दर्ज हुई थी एनसीआर

about 1 hour ago
बिरयानी से खुलासा120 कैमरों ने पहुंचाया लुटेरों तक
Top News

बिरयानी से खुलासा120 कैमरों ने पहुंचाया लुटेरों तक:जोमैटो के डिलीवरीबॉय से लूट में दो आरोपी धराए

about 1 hour ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतन का बकाया; सरकार की याचिकाएं खारिज

about 1 hour ago
तिरंगा यात्रा के दौरान इतने विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी
Top News

तिरंगा यात्रा के दौरान इतने विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल में कराया भर्ती; 6 किमी पैदल चलने के बाद एक घंटे धूप-उमस में खड़ा रखने का आरोप

about 1 hour ago
विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद
Top News

विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद:जमकर हुई मारपीट; कुलगुरु के सामने छात्रों को पीटा

about 1 hour ago
‘संकल्पित युवा-विकसित भारत’ के जयघोष के साथ निकली राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा
Top News

‘संकल्पित युवा-विकसित भारत’ के जयघोष के साथ निकली राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा:हाथों में तिरंगा लेकर उमड़ा जनसैलाब

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर ‘आतंकी हमला’
Top News

एयरपोर्ट पर ‘आतंकी हमला’:मचा हड़कंप; सीआईएसएफ- बीएसएफ और पुलिस ने संभाला मोर्चा, मॉक ड्रिल में परखी सुरक्षा तैयारियां

about 2 hours ago
जहर है, कब तक पीना पड़ेगा
Top News

जहर है, कब तक पीना पड़ेगा:जानलेवा ‘पैराक्वेट’ पर शीघ्र लगे प्रतिबंध

about 2 hours ago
1000 सफाई कर्मचारी बाहर से बुलाए
Top News

1000 सफाई कर्मचारी बाहर से बुलाए:कावड़ यात्रा में 4.80 करोड़ कावड़ियों ने छोड़ा 7000 मीट्रिक टन कचरा

about 2 hours ago
‘रामलला ‘का सीईओ कौन
Top News

‘रामलला ‘का सीईओ कौन:पूर्व आईएएस; आईपीएस और सैन्य अधिकारी रेस में शामिल

about 2 hours ago
कल की दिल्ली बैठक में होगा फैसला
Top News

कल की दिल्ली बैठक में होगा फैसला:केदारनाथ हेली सेवा 15 सितंबर से फिर शुरू करने की तैयारी

about 2 hours ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:जेल में बंद कैदियों के बैंक खाते होंगे चालू; KYC के लिए जेलों में लगेंगे विशेष कैंप

about 2 hours ago
भाजपा नेता के घर फायरिंग
Top News

भाजपा नेता के घर फायरिंग:सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश; पिता ने भी दी जान से मारने की धमकी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!