क्लर्क के घर ईओडब्ल्यू का छापा: सोना-चांदी और कैश मिला; दुकान व गाड़ियां भी जांच के घेरे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंडला।
आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर जबलपुर ईओडब्ल्यू ने बुधवार सुबह मंडला में वन विभाग के लिपिक श्वेतांक चौरसिया के घर छापा मारा। राज राजेश्वरी वार्ड स्थित घर पर अलसुबह पहुंची टीम ने दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में लिपिक के पास ज्ञात आय से करीब 290 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है।
छापे के दौरान ईओडब्ल्यू को करीब 4 किलो चांदी, 200 ग्राम सोना और 5 लाख रुपए नकद मिलने की जानकारी है। इसके अलावा करीब 50 लाख रुपए कीमत की दुकान और तीन फोर-व्हीलर भी जांच के दायरे में आए हैं।
दस्तावेजों से संपत्ति का मिलान
ईओडब्ल्यू टीम लिपिक की आय, बैंक खातों, निवेश और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि नौकरी के दौरान हुई कुल आय के मुकाबले कितनी संपत्ति अर्जित की गई। बरामद सोने-चांदी और नकदी के स्रोत की भी जांच की जा रही है।
अनुकंपा नियुक्ति से मिली थी नौकरी
बताया जा रहा है कि श्वेतांक चौरसिया को वन विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। ईओडब्ल्यू उनकी नियुक्ति से अब तक की आय और संपत्ति का रिकॉर्ड खंगाल रही है। बैंक खातों और निवेश से जुड़े दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं।
डीएसपी बोले- जांच जारी
ईओडब्ल्यू डीएसपी मंजीत सिंह चावला ने बताया कि टीम दस्तावेजों और संपत्तियों की बारीकी से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आए आंकड़ों का सत्यापन किया जा रहा है। अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और आय से अधिक संपत्ति का अंतिम आंकड़ा दस्तावेजों के मिलान के बाद ही सामने आएगा।
संबंधित समाचार

इमरान की मौत का दावा झूठा:पत्रकार अपने बयान से पलटा; पीटीआई की चेतावनी- मिलने नहीं दिया तो सड़कों पर उतरेंगे समर्थक

MP में 3 यूनिट लगाएगा गुजरात का बड़ा समूह:इन स्थानों पर शुरू होंगी इकाइयां; युवाओं के लिए पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर

जेल में कैदी की संदिग्ध मौत:जेल अधीक्षक समेत अन्य की याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

पुलिस आरक्षक से ठगी:बिना OTP के के खाते से निकले रुपए; यूपीआई के जरिए ट्रांसफर की रकम

वीडियो देखिये, अस्पताल में अवैध वसूली के आरोपों पर बवाल:तीन दिन से भूख हड़ताल; हिंदू महासभा के दखल के बाद दो कर्मचारियों की वापसी का आश्वासन

गांजा तस्करी का खुलासा:स्टूडेंट बनकर करते थे सप्लाई; युवक-युवती गिरफ्तार, बैग में किताबों की तरह रखे थे पैकेट

‘मिस वर्ल्ड 2026’ की रेस में उज्जैन की बेटी:5 सितंबर को ग्रैंड फिनाले; 120 देशों की प्रतिभागियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता

वीडियो देखिए, पिकअप के पीछे बांधकर घसीटा:कन्हैयालाल की मौत; मुख्य आरोपी को उम्रकैद

CBI अफसर बन 12 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा:बुजुर्ग दंपती से 22 लाख ठगे; मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी

बारिश का कहर:लैंडस्लाइड से 7 की मौत; मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

कैश केस में इन जस्टिस पर लगे तीनों आरोप साबित:जांच समिति ने कहा-सबूतों से छेड़छाड़ हुई; सरकारी आवास के स्टोररूम में मिले थे नोटों के बंडल और अधजली नकदी

114 दिन में 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे:चारधाम यात्रा में आस्था का नया रिकॉर्ड

राम मंदिर चंदा मामला:संतों संग मंडी हाउस पर विरोध में शामिल हुए पप्पू यादव; पुलिस ने रोका तो सड़क पर ही लेटे

आज भारी बारिश का अलर्ट:अगस्त में अब तक सिर्फ 2 इंच बरसा पानी; सीजन में 18 इंच वर्षा, अगले 24 घंटे में 4 इंच या ज्यादा बरसात की संभावना; 5 जिलों में भी अलर्ट

4.80 करोड़ कावड़ियों ने बनाया शिवभक्ति का नया रिकॉर्ड:हरिद्वार कावड़ मेला 2026

सीजेपी फाउंडर का बड़ा ऐलान:जल्द आएगा जंतर-मंतर का सीजन-2; BJP पर लगाए गंभीर आरोप

रक्षाबंधन से पहले लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात:मुख्यमंत्री ने ट्रांसफर किए 311 करोड़; सिंगल क्लिक से खातों में पहुंची सामाजिक सुरक्षा पेंशन और उज्ज्वला योजना की राशि

ब्लैकमेलिंग से परेशान कारोबारी ने खाया जहर:वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

निगम की लापरवाही से नसिया रोड पर व्यापार ठप:3 महीने में बने सिर्फ 4 चैंबर

पटवारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर 62 लाख केस का दावा हास्यास्पद:भाजपा ने पीसीसी अध्यक्ष से पूछे 10 सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!