महिला सुरक्षाकर्मियों को पैंट-शर्ट पहनने का फरमान जारी: सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली आउटसोर्स कंपनी बीवीजी की तानाशाही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमवायएच सहित प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों एमटीएच, चाचा नेहरू, न्यू चेस्ट वार्ड टीबी अस्पताल, मनोरोग विभाग और बाणगंगा मेंटल अस्पताल में सुरक्षा कंपनी के अफसरों की मनमानी चरम पर है। आउटसोर्स कंपनी बीवीजी के अफसरों ने महिला सुरक्षाकर्मियों के लिए पैंट-शर्ट (वर्दी) अनिवार्य कर दिया।
इसके चलते खासकर वे बुजुर्ग महिला सुरक्षाकर्मी खुद को असहज महसूस कर रही हैं, जो अब तक शालीन और मर्यादित सलवार-सूट पहनकर पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी करती आई हैं।
सुरक्षा एजेंसियों ने महिलाओं की आयु और सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए उन्हें सलवार-सूट का विकल्प दिया था, लेकिन वर्तमान प्रबंधन ने संवेदनशीलता को ताक में रख उन पर पश्चिमी पहनावा थोप दिया। वहीं इन्हें कई महीनों से वेतन तक नहीं दिया जा रहा।
कंपनी के सुपरवाइजरों से लेकर वरिष्ठ अफसरों तक का रवैया इतना क्रूर और अड़ियल है कि वे इन महिलाओं की शारीरिक और मानसिक असहजता को समझने के बजाय उन्हें लगातार अपमानित कर रहे हैं।
प्रबंधन के इस अमानवीय रवैये के कारण वे अपनी ड्यूटी पर जाने से भी कतराने लगी हैं। उनका कहना है अचानक थोपा गया यह ड्रेस कोड उनके लिए एक मानसिक बोझ बन गया है।
नौकरी से बर्खास्त करने की देते हैं धमकी
बीवीजी कंपनी के अधीन सेवाएं दे रही महिला सुरक्षाकर्मियों का कहना है ड्रेस कोड का पालन न करने पर उन्हें तत्काल नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दी जा रही है। वहीं मामले में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले पर खामोश हैं।
यह केवल एक वर्दी का विवाद नहीं, बल्कि कामकाजी महिला के उस अधिकार का सीधा हनन है, जिसमें वह अपने कार्यस्थल पर सहज और सम्मानित महसूस कर सके।
इनका कहना है प्रशासन सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देने वाली महिला सुरक्षाकर्मियों को सामाजिक पहनावा सलवार-सूट पहनने की अनुमति दिलाए, ताकि वे सम्मानजक तरीके से अपनी ड्यूटी दे सकें।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!