खबर
Top News

गोवंश की मौत का जिम्मेदार कौन: सवाल सिस्टम से गोशाला तक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जनवरी 2026, 5:30 pm
शेयर करें:
गोवंश की मौत का जिम्मेदार कौन

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट।
राजधानी भोपाल की अरवलिया गोशाला में छह गोवंशों (गोमाता) की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि उस सड़े हुए सिस्टम की देन है, जिसे बचाने में प्रशासन के साथ-साथ तथाकथित ‘गो-रक्षक’ भी खामोशी से साझेदार बने रहे। सवाल सिर्फ यह नहीं कि गोवंश क्यों मरे, असली सवाल यह है कि इतनी मौतों से पहले गो-रक्षक हिंदू संगठनों की आवाज क्यों नहीं उठी?

गोशाला में गोवंश भूख से मरते रहे और हिंदू संगठनों को खबर तब लगी, जब लाशें गिनने का वक्त आ गया। जिंदा गायों की हालत पर ये संगठन अंधे रहे, लेकिन मरी हुई गायें उन्हें आंदोलन का मौका दे गईं। क्या गो-रक्षा अब जीवन से नहीं, बल्कि गौमाता की लाशों से जुड़ा हुआ एजेंडा बन चुकी है?

इन हिंदू संगठनों के नेता आज नगर निगम कार्यालयों के बाहर नारे लगा रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि पिछले महीनों में वे कहां थे? जब गौशाला में चारे की कमी थी, जब गौमाता बीमार थीं, जब वह सड़कों लावारिस दम तोड़ रही थीं।

तब न कोई ज्ञापन दिया गया, न निरीक्षण हुआ, न कैमरे बुलाए गए। गौशालाओं में रोज घट रही त्रासदी इन संगठनों की प्राथमिकता में क्यों नहीं होती? सबसे बड़ा पाखंड सड़कों पर दिखता है। मध्य प्रदेश की सड़कों और हाइवे पर करीब 10 लाख गोवंश भटक रहे हैं।

हर साल सैकड़ों गायें वाहनों से कुचलकर मर जाती हैं। तब हिंदू संगठनों की आस्था कहां चली जाती है? तब न चक्का जाम होता है, न मशाल जुलूस, न मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन। क्या सड़क पर मरती गोमाता, आंदोलन के लायक नहीं होती?

गो-रक्षा के नाम पर राजनीति करने वालों को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने कितनी गौशालाओं का ऑडिट कराया? कितनी बार फंड के इस्तेमाल की पारदर्शिता मांगी? कितने ठेकेदारों और अफसरों के खिलाफ एफआईआर की मांग की? क्योंकि संघर्ष करना आसान नहीं, शोर मचाना, हो हल्ला करना आसान है।

और यह भी सवाल है कि गोशालाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर इन संगठनों की जुबान क्यों सिल जाती है? क्या इसलिए कि कई गोशालाएं इन्हीं संगठनों की ‘छत्रछाया’ में चलती हैं? क्या इसलिए कि सवाल उठाने से अपने ही लोग कटघरे में आ जाएंगे? गो-रक्षा अगर सचमुच धर्म है, तो उसमें आत्मालोचना भी होनी चाहिए। लेकिन यहां तो गो-रक्षा की आड़ में सुविधा का गठजोड़ दिखता है।

सरकारी स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने पर ये संगठन आग-बबूला हो जाते हैं, लेकिन सरकारी गोशालाओं में गायों की भूख पर उनकी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दिखती? यह दोहरा चरित्र नहीं तो और क्या है? एक तरफ नारे, दूसरी तरफ चुप्पी और बीच में मरती-कटती गौमाता। सच यह है कि हिंदू संगठनों का एक बड़ा वर्ग अब गो-रक्षा नहीं, इवेंट आधारित आक्रोश में विश्वास करता है।

जहां कैमरा होता है, वहां इनका गुस्सा दिखाई देता है। जहां लगातार निगरानी चाहिए, वहां मौन है। यही वजह है कि प्रशासन भी इन्हें गंभीरता से नहीं लेता। क्योंकि उसे पता है, शोर, हो-हल्ला कुछ दिन  होगा, फिर सब शांत। तो गोवंश की मौत का जिम्मेदार कौन है?

प्रशासन दोषी है। सिस्टम दोषी है पर हिंदू संगठनों की अवसरवादी संवेदनशीलता भी बराबर की दोषी है। अगर ये संगठन जिंदा गोमाता के लिए उतने ही मुखर होते, जितने मरी के लिए तो शायद अरवलिया गौशाला में छह लाशें नहीं गिननी पड़तीं।

गोरक्षा नारा नहीं, गहन-गंभीर जिम्मेदारी है। और जिम्मेदारी कैमरे के सामने नहीं, गोशालाओं और सड़कों पर लावारिस बिचरती गोमाता की सेवा करके निभाई जाती है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 14 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 15 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 15 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 15 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 15 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 15 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 16 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 16 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 16 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 16 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 16 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 16 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 16 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 16 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 16 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 16 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 16 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!