किस कद्दावर मंत्री की मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात: किस बयान पर सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/भोपाल।
मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। इस बैठक के कुछ घंटे बाद पीथमपुर में एक औद्योगिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजनीतिक संन्यास को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गईं।
भोपाल में सीएम से मुलाकात
विजयवर्गीय ने बताया कि केरल से मध्यप्रदेश प्रवास पर आए भाजपा पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट की। बैठक में विकास कार्यों, जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई।
सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी
उल्लेखनीय है कि 20 जनवरी को एक करीबी के निधन के बाद विजयवर्गीय ने कुछ समय तक सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। वे कैबिनेट बैठकों में भी शामिल नहीं हुए थे, हालांकि बाद में वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े। शनिवार को उनकी मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया गया।
पीथमपुर में रिटायरमेंट पर बयान
भोपाल से लौटने के बाद विजयवर्गीय पीथमपुर स्थित जश इंजीनियरिंग के नए प्लांट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उद्योगपति प्रतीक पटेल और उनके परिवार से पुराने संबंधों का जिक्र किया।
सोच रहा हूं राजनीति से रिटायर हो जाऊं
इसी बीच उन्होंने कहा, “मैं अब 70 साल का हो गया हूं, सोच रहा हूं राजनीति से रिटायर हो जाऊं। प्रतीक, शायद तुम्हारी कंपनी में ही कोई जिम्मेदारी ले लूं।”उनके इस बयान से कार्यक्रम में मौजूद उद्योगपतियों, भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच हलचल मच गई।
नगर निगम पर उठे सवाल
कार्यक्रम में प्रतीक पटेल ने स्वागत भाषण के दौरान नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कभी पेनल्टी तो कभी फैक्टरी बंद करने की चेतावनी से उद्योग संचालकों को परेशानी होती है। हालांकि मंत्री विजयवर्गीय ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की और संक्षिप्त संबोधन के बाद कार्यक्रम समाप्त किया।
‘मजाक में कही बात’
बाद में प्रतीक पटेल ने स्पष्ट किया कि मंत्री का रिटायरमेंट वाला बयान हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक के तौर पर था। बावजूद इसके, विजयवर्गीय की टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को हवा दे दी है।
संबंधित समाचार

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!