खबर
Top News

मैच के टिकट जाते कहां हैं: टिकटों में हर बार ठगे जाते हैं इंदौरी; मुफ्तखोरों को तव्वजो

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जनवरी 2026, 1:19 pm
शेयर करें:
मैच के टिकट जाते कहां हैं

कभी कतार में लगकर खिड़की से मिलते थे ईमानदारी से टिकट, अब ऑनलाइन के नाम पर क्या चल रहा गड़बड़झाला?

क्रिकेटप्रेमियों के हिस्से में हर बार निराशा ही लगती है हाथ, इस बार टीम इंडिया ने भी तोड़ा दिल

आम इंदौरी टिकट के लिए तरसता-भटकता रहता है, रसूखदारों के घर कैसे पहुंच जाते टिकट?

आम इंदौरी को छोड़ नेता, अफसर, मंत्री, सांसद, पुलिस, जज, कुल-कुटुंब के लिए हैं टिकट-पास

आम जनता के लिए असंभव टिकट ब्लैक मार्केट में सहजता से कैसे उपलब्ध? इस बार भी खूब ब्लैक में बिके

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
85 पार्षद, 9 विधायक, 2 सांसद, 2 मंत्री, मेयर, अध्यक्ष सबके लिए टिकट हैं, हमारे लिए क्यों नहीं? कलेक्टोरेट, आरटीओ, आबकारी, पुलिस, एक्साइज, इन्कमटैक्स, सेल्सटैक्स, पुलिस थानों के लिए सहजता से टिकट उपलब्ध हैं, हमसे क्या दुश्मनी? भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन आदि शहरों तक टिकट पहुंच रहे तो इस इंदौर से क्या अदावत? जबकि ये तो वो शहर है, जहां असल ‘ब्याह मंडा' है।

यानी मैच हो रहा है। उसी शहर को बार-बार ठगाया हुआ क्यों महसूस कराए जा रहे हैं आप? जवाब दें-हर बार के मैच के बाद इंदौर की ये पीड़ा क्यों कि टिकट तो उपलब्ध ही नहीं हो पाए? ये शहर सिस्टम से ज्यादा सहजता से ब्लैक मार्केट से टिकट खरीदने को मजबूर क्यों हो रहा है?

असल क्रिकेटप्रेमियों से ज्यादा मुफ्तखोरों की चिंता क्यों? ये क्या नीति अपना ली कि जो उंगली उठाने या रत्तीभर भी नुकसान करने की स्थिति में हों, उन्हें स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का सुख घर बैठे उपलब्ध करा दो। आम जनता का क्या? वह हर बार की तरह रो-झीककर रह जाएगी। कर क्या लेगी?

हर मैच-दर-मैच इंदौर में इंटरनेट की जगह ब्लैक मार्केट में टिकट कैसे सहजता से उपलब्ध हो रहा है? कौन हैं वे लोग या कौन-सा सिस्टम है, जो थोकबंद टिकट झपट रहा है, ताकि बाद में 1500 का टिकट 25 हजार व 5 हजार का 1 लाख में बिक जाए? आखिर हर मैच के बाद समूचे इंदौर में एक ही प्रश्न क्यों उठता है कि ये टिकट आखिर जाते कहां हैं?

ये इंदौर में मैच रखते ही क्यों हो, जब इस शहर के बाशिंदों को टिकट दे ही नहीं पाते हो तो? आखिर ये टिकट हर बार कहां चले जाते हैं? कौन है इनका थोक खरीदार, जिसके कारण इंदौर को टिकट मिल ही नहीं पाते? ये ऑनलाइन के नाम पर क्या तमाशा बना हुआ है?

जो सिस्टम औसत क्रिकेटप्रेमी को मैच देखने का आनंद मुहैया नहीं करा पा रहा, वो सुधारा या बदला क्यों नही जाता? ये क्या ढर्रा हो गया इस शहर में कि मैच देखना हो तो आपका रसूखदार होना या ‘जेक-जरिया' वाला होना जरूरी है? अन्यथा आप कितना ही उत्साह-उमंग अपने शहर में होने वाले मैच को देखने की रखो, किसी काम की नहीं।

आखिर जब टिकट जनसामान्य को दे ही नहीं सकते तो बार-बार यहां मैच रख क्यों लेते हो? कम से कम औसत इंदौरी के मन में ये मलाल-संताप तो न रहे कि वह अपने ही शहर में टीम इंडिया को खेलता न देख पाया।

क्रिकेट मैच को लेकर हर बार इंदौरी ठगे क्यों जाते हैं? मैच इंदौर को मिल रहा है, ये सुनते ही इंदौरी कितना खुश होता है कि इस बार तो वह स्टेडियम में मैच देखेगा। घर में बाल-बच्चों की भी मनुहार शुरू हो जाती है कि इस बार तो हम स्टेडियम में चलेंगे न?

लेकिन मैच के दिन आते-आते कितनी मायूसी व बेबसी इस इंदौरी के हिस्से में आती है, जब वह एक बार फिर ठगाया हुआ स्वयं को पाता है। कितनी आत्मा दुःखती है क्रिकेटप्रेमी की, जब हर बार ये अहसास होता है कि उसके हक के टिकट-कुर्सियां मुफ्तखोरों के हिस्से दे दी गईं। क्रिकेटप्रेमी से ज्यादा मुफ्तखोरों की चिंता है, तो क्यों रखते हो इंदौर में क्रिकेट मैच?

इस शहर की क्रिकेट व टीम इंडिया के प्रति दीवानगी आला दर्जे की है? टीमों के विमानतल से होटल, स्टेडियम, आते-जाते देखते हो न? नेट प्रैक्टिस निहारने को भी इंदौरी मर-मर जाता है। मुंह अंधेरे ही स्टेडियम, होटल, मंदिर, छप्पन पर लोग पहुंच जाते हैं कि कहीं भी खिलाड़ी आ सकते हैं।

फिर भी थोड़ी-सी दया-शर्म इन इंदौरी क्रिकेटप्रेमियों के लिए नहीं आती, जो टिकट दे ही नहीं पाते? टिकट उनके हिस्से में सहजता से पहुंच जाते हैं, जिनके लिए क्रिकेट देखने से ज्यादा स्टेडियम में पहुंचकर स्वयं का शहर में रसूख व स्टेटस दिखाना अहम रहता है।

टिकट रसूखदारों-ब्लैकमेलरों के पास कैसे पहुंच जाते हैं?
आखिर ये टिकट जाते कहां हैं? पहले तो इस शहर में ऐसा होता नहीं था कि मैच के टिकट आम आदमी की पकड़ से दूर और खास आदमी की जकड़ में हों। लंबी-लंबी कतारें लगती थीं स्टेडियम की खिड़कियों पर। वहीं से टिकट मिलते थे।

पहले आए सो पहले पाए की तर्ज पर क्रिकेट के दीवाने रात को बिस्तर भी खिड़की के पास लगा लेते थे कि सुबह अपन का पहला नंबर। कम से कम ईमानदारी से टिकट का बिकना इस शहर की आंखों के सामने तो होता था। ये पारदर्शिता के नाम और ऑनलाइन टिकट वितरण की व्यवस्था किस काम की, जब टिकट आम आदमी के हाथ लगे ही नहीं?

महज मिनट-दो मिनट में टिकट उड़नछू हो जाते हैं और असल क्रिकेटप्रेमी हाथ मसलता व मन मसोसता रह जाता है। वह ये हर बार जानने की कोशिश करता है कि जिस टिकट के लिए वह भटकता रहता है, वही टिकट रसूखदारों के घर चलकर कैसे पहुंच जाता है?

ये ऑनलाइन के नाम पर क्या चल रहा गड़बड़झाला?
ये ऑनलाइन के नाम पर कैसा सिस्टम कि जनसामान्य ये कहने की स्थिति में ही नहीं रहता कि उसने ऑनलाइन टिकट लिया? सुना इंदौर में किसी इंदौरी को कि वह ये दावा करे कि उसे ऑनलाइन सिस्टम के तहत टिकट मिल गया? या तो वह ब्लैक में टिकट मिलने की बात करेगा या किसी नेता-अफसर के दम पर जुगाड़ का दंभ भरेगा।

जब ऐसा ही है तो ये सिस्टम सुधारा क्यों नहीं जाता, बदला क्यों नहीं जाता? अगर टिकट की संख्या कम रहने का आपका दावा है, तो ये 35-40 लाख की आबादी वाले शहर में 20-25 हजार क्षमता वाला स्टेडियम लेकर क्यों बैठे हुए हो?

जब मैच बड़े ला रहे हो इंदौर में, तो इस शहर को एक 50-80 हजार की क्षमता का स्टेडियम क्यों नहीं देते? यूं तो मेट्रो लाते हो, स्वयं को स्मार्ट सिटी कहते हो, सेंट्रल इंडिया का बड़ा शहर इंदौर को बताते हो, लेकिन स्टेडियम वही, जरा-सा...!

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 16 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 16 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 17 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 17 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 17 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 17 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 17 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 17 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 17 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 17 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 17 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 17 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 18 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 18 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 18 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 18 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 18 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 18 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!