खबर
Top News

जब जागे, तब सवेरा: ‘सरकार' अब बदले इंदौर को लेकर अपना नजरिया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जनवरी 2026, 1:20 pm
शेयर करें:
जब जागे, तब सवेरा

भागीरथपुरा कांड : एक बुरा सपना मानकर अब आगे की सुध लें नेता, निगम, सरकार, प्रशासन

एक-दूसरे को निपटाने की राजनीति से बाज आएं अब भाजपा नेता, जनता अब सब समझ गई

अब सब मिलकर इंदौर की करें चिंता, देशभर में हुई बदनामी से बाहर निकलने के हों सामूहिक प्रयास

इंदौर ने भाजपा पर आंखें मींचकर भरोसा किया है, गुटबाजी छोड़ अब आंखें खोलकर नेता जुटें जनसेवा में

वक्त है संभल जाएं, शहर ने अगर आंखें फेर ली तो फिर एक नहीं, सबका जीतना मुश्किल हो जाएगा

इंदौर निगम को नीचा दिखाने के कुचक्र में पूरे प्रदेश की हो गई बदनामी, प्रदेश सरकार को भी देखना पड़ा नीचा

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूरा शहर अब अच्छी तरह से समझ गया है कि निर्दोष लोगों की जान क्यों और कैसे गई? भागीरथपुरा की आपदा जितनी दुखदायी व कष्टप्रद है, उतना ही इस संकट ने शहर की आंखें भी खोल दीं कि आखिर सत्तारूढ़ दल भाजपा के अंदरखाने क्या चल रहा है? इंदौरी इतने ‘गेलिये' भी नहीं, जितना भाजपा नेता समझने लग गए हैं।

डेढ़ दर्जन मौतों ने इंदौर की आत्मा को झकझोर दिया है। कमलदल के नेताओं की परस्पर शह-मात की लड़ाई ने जीवनभर के लिए इंदौरियों के माथे पर दाग लगा दिया। देश के किसी भी हिस्से में पीने के पानी से मौत कभी देखी, सुनी नहीं। ये इंदौर में हो गया, जो माई नर्मदा के निर्मल नीर की नगरी है, उस शहर में जहरीला जल? इस घटना से सब सबक लें। खासकर सत्तारूढ़ दल। प्रतिपक्ष को साथ ले अब सब मिलकर इंदौर की खोई हुई साख की चिंता करें।

देशभर में हुई अहिल्या नगरी की बदनामी से बाहर निकलने के सामूहिक प्रयास ही सफल होंगे। लाशों के ढेर पर एक-दूजे को नीचा दिखाने की राजनीति नहीं। सवाल इंदौर का है, आपके दल का नहीं। दल बनते हैं, बिगड़ते हैं... सत्ता आती है, जाती है… ये देश नहीं टूटना चाहिए!! याद हैं न ये शब्द भाजपा वालो? ऐसे ही इंदौर, इंदौरी जज्बा, मिजाज नहीं टूटना चाहिए। न भागीरथपुरा वालों का हौसला-हिम्मत।

अ ब उबरना होगा इस भयावह मानवजनित घोर लापरवाही, संकट-आपदा-विपदा से। जहरीले जल से काल-कवलित हुई जिंदगियों के लिए असल श्रद्धांजलि बस ये ही होगी कि इंदौर को एक बार फिर प्रदेश सरकार को नए नजरिये से देखना होगा। बड़ा दिल कर इस शहर के मिजाज व राजनीतिक तासीर को समझना होगा।

सत्तारूढ़ दल के आपस के मतभेदों का खामियाजा इस शहर ने भुगता और अहिल्या नगरी के माथे पर अमिट कलंक लग गया। जिस शहर को माई नर्मदा का आशीर्वाद है, वहां पीने के पानी से 17 निर्दोष नागरिकों का मौत के मुंह में समा जाना ताजिंदगी का दाग दे गया।

वह भी उस इंदौर को, जिसका नाम व काम देश-दुनिया में बोल रहा था। लिहाजा भागीरथपुरा कांड को एक बुरा सपना मानकर अब नेता, निगम, सरकार व प्रशासन को आगे की सुध लेना होगी। हताहतों के जख्म भरने के साथ इंदौर की आत्मा पर लगे दाग मिटाने के अब ‘भगीरथ' प्रयास ही मां अहिल्या के गौरव को पुनर्स्थापित कर पाएंगे।

अब शहर में एक-दूसरे को निपटाने की कुत्सित राजनीति से नेताओं को बाज आना ही चाहिए। खासकर सत्तारूढ़ दल को ये काम करना है। सत्ता के मद व मजबूत विपक्ष की गैरमौजूदगी के चलते भाजपाई पक्ष-विपक्ष की जिस भूमिका में आ गए हैं, उससे अब समय रहते बाहर आ जाएं।

भागीरथपुरा कांड को सबक मान लें। वक्त है अब भी भाजपा नेता संभल जाएं। अन्यथा अगर इस जिंदादिल शहर ने ‘आंखें फेर ली' तो फिर एक नहीं, सभी का चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा। इंदौर इतना नासमझ भी नहीं कि वह आंख देखे मक्खियां निगलता ही जाए।

इंदौर ने भाजपा पर आंखें मींचकर इसलिए भरोसा न किया था कि कमलदल के नेता भी आपस में कांग्रेस जैसी गुटबाजी करने लग जाएं और शहर के विकास के साथ उसकी बरसों की साख-धाक व पुण्याई को ही दांव पर लगा दें। 6 माह के मासूम की पथराई आंखें देख अगर थोड़ी भी नैतिकता व गैरत होगी तो अब आंखें खोलकर सत्तारूढ़ दल के नेता जनसेवा में जुट जाएं।

गुटबाजी का साफ-साफ मुजाहिरा जहरीले जल से आई आपदा में इंदौर में देख लिया कि किस तरह संबंधित विधानसभा को छोड़ सब नेताओं ने इस संकट से किनारा किया, कन्नी काटी। लिहाजा अब कमर कस लें कि भागीरथपुरा अब इस शहर का पहला व आखिरी आपदा का केंद्र होगा।

जनता समझ गई है कि भाजपाई राजनीति ने शहर की दुर्दशा कर दी। उसकी परिणीति भागीरथपुरा के गंदे जल से हुई मौतों के रूप में हुई है। मौत का ये सिलसिला अब भी थमा नहीं है। लिहाजा अब तो संभल जाए सत्तारूढ़ दल और अपने-अपने राजनीतिक हक और हुकूक के बजाय इंदौर के हित के लिए लड़े-भिड़े। सत्ता की लड़ाई का सेंटर कृपा कर हमारे इंदौर को न बनाएं। इसे सेंट्रल इंडिया का सिरमौर इंदौर ही बनाएं, राजनीति का अखाड़ा नहीं।

निगम को नीचा दिखाने का हश्र देख लिया न क्या हुआ? सिर्फ निगम नाम की संस्था ही नहीं, अहिल्या नगरी इंदौर व प्रदेश सरकार तक दांव पर लग गई। देशभर में जो लानत-मलानत व थू-थू के साथ प्रदेश व इंदौर को धिक्कार मिली, वो क्या कम है? राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में 8 दिन बाद भी इंदौर नंबर वन पर है और इस बार ये अव्वल नंबर वाहवाही नहीं, बदनामी के कारण मिल रहा है।

लिहाजा अब इस शहर को देखने व समझने का नजरिया सरकार को भी बदलना होगा। शहर का कोई तो धणीधोरी हो, जो कम से कम जवाबदेही ले सके कि भागीरथपुरा कांड जैसी ये नाकामी किसकी है?

भाजपा ध्यान रखे- इंदौर किसी एक नेता/दल की बपौती नहीं
बीते डेढ़ दशक से सत्तारूढ़ दल की परस्पर शह-मात की राजनीति का केंद्र हमारे इस शहर को क्यों बनाया जा रहा है? क्या सिर्फ इसलिए कि इस शहर के बाशिंदे भाजपा से प्रेम करते हैं तो सब स्वीकार कर लेंगे? लेकिन भाजपा के बड़े नेता ये भूलें नहीं कि इंदौर किसी एक नेता या दल की बपौती नहीं।

इस शहर ने जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में कमल का परचम लहराया है। ये शहर 1989 से कमलदल का सांसद चुन रहा है। यानी पूरे 36 साल से दिल्ली संसद में इंदौर का भाजपा ही प्रतिनिधित्व करती आ रही है। 25 साल से नगर निगम की हुकूमत भी इस शहर ने भाजपा को सौंप रखी है। देशभर में इंदौर को भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है।

लिहाजा ये बदनामी एक नेता या सिर्फ निगम नाम की सरकारी संस्था की नहीं, पूरी भाजपा व भाजपा नेतृत्व की है। अच्छा भला काम कर रही मोहन सरकार की भी बदनामी हुई। याद रखें, देश के बड़े नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव आदि ने हमला मेयर-मंत्री पर नहीं, नरेंद्र मोदी राज की ट्रिपल इंजिन सरकार पर किया है। भूलें नहीं।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 12 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 12 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 13 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 13 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 13 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 13 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 13 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 13 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 14 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 14 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 14 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 14 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 14 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 14 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 14 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 14 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 14 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 14 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!