सिविल जज के साथ वकील ने क्या किया: जवाब के बाद हाईकोर्ट ने क्या निर्देश दिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बैतूल जिले के भैंसदेही में पदस्थ सिविल जज महेंद्र सिंह मेहसन ने हाईकोर्ट को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि 28 अक्टूबर 2025 को एक मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता उमेश जैन ने न्यायालय में अभद्र व्यवहार किया और व्यक्तिगत टिप्पणी की।
सिविल जज ने पत्र में यह कहा
सिविल जज ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि यदि इस तरह की टिप्पणी करने वाले अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे गलत संदेश जाएगा और ऐसी प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिल सकता है। मामले को आपराधिक अवमानना मानते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने 9 जनवरी को अधिवक्ता उमेश जैन को नोटिस जारी किया था।
अधिवक्ता ने मांगी बिना शर्त माफी
नोटिस के बाद मंगलवार को अधिवक्ता उमेश जैन स्वयं हाईकोर्ट में पेश हुए और बिना शर्त माफी मांगी। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल मौखिक माफी स्वीकार नहीं की जाएगी। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने निर्देश दिया कि अधिवक्ता शपथपत्र (हलफनामे) के साथ लिखित माफीनामा प्रस्तुत करें।
लिखित माफी के लिए मिला समय
अधिवक्ता ने लिखित माफी दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए एक दिन की मोहलत दी। अब वे हलफनामे के साथ लिखित माफीनामा प्रस्तुत करेंगे। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि यह मामला न्यायालय की गरिमा से जुड़ा है और इसे गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!