खबर
टॉप न्यूज

यह कैसी भर्ती! कोसों दूर के परीक्षा केंद्र आवंटित किए: एडमिट कार्ड मिलते ही उड़े अभ्यर्थियों के होश; बोर्ड का बस नाम ही बदला, व्यवस्था नहीं

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

24 नवंबर 2025, 2:05 pm
शेयर करें:
यह कैसी भर्ती! कोसों दूर के परीक्षा केंद्र आवंटित किए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
‘दूध की रखवाली बिल्ली को’ कहावत फिर खरी उतरी। वही कुख्यात व्यावसायिक परीक्षा मंडल, जिसका नाम अब कर्मचारी चयन मंडल हो गया है, को ही फिर पुलिस भर्ती परीक्षा की बागडोर थमा दी गई और नतीजा? युवाओं के सपनों पर सीधी चोट। आरक्षक भर्ती 2025 की तारीख सामने आते ही युवाओं में उत्साह था, लेकिन एडमिट कार्ड हाथ आए तो हालात पलट गए।

मंडल ने ऐसी शर्तें ठोक दीं कि अभ्यर्थियों में जबरदस्त आक्रोश है। पहली मार — रिटर्न के साथ फिजिकल टेस्ट की भारी फीस पहले ही वसूल ली गई। दूसरी परीक्षा केंद्र ऐसे जिलों के थमा दिए गए, जहां पहुंचना किसी सजा जैसा है। सैकड़ों किमी दूर पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को 2–3 दिन पहले निकलना पड़ेगा। इतनी अव्यवस्था, इतना अंधापन… कि परीक्षा से पहले ही कई महिला व पुरुष उम्मीदवार मानसिक रूप से टूट चुके हैं। सवाल वही, जाएं तो जाएं कहां?

फिजिकल टेस्ट की 200 रुपए फीस एडवांस वसूली... पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले ही मंडल ने अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका दिया। फिजिकल टेस्ट की फीस 200 रुपए पहले ही वसूल ली, जबकि यह फीस केवल उन्हीं से ली जानी चाहिए थी, जो लिखित परीक्षा में पास होते।

सैकड़ों ही अभ्यर्थी फिजिकल में पहुंच पाएंगे लेकिन लाखों बेरोजगार युवाओं से 200-200 लेकर करोड़ों की मोटी रकम बटोरी गई… जो शायद सभी फिजिकल टेस्ट तक पहुंच नहीं पाएंगे। अभ्यर्थियों का कहना है यह साफ-साफ ‘प्री-प्लांड वसूली’ है, जिसमें सिस्टम ने लाखों छात्रों को बिना कारण लूटा और कोई सवाल पूछने वाला नहीं।

बड़ा सवाल क्या सरकारी ठप्पे के साथ कारोबार चल रहा है? और सबसे अहम… इसके खिलाफ आवाज कौन उठाएगा? हर अभ्यर्थियों की जेब से निकले 200 रुपए, मंडल की थैली में सीधा गिरे लेकिन न्याय और जवाबदेही? वो आज भी गायब है।

मालवा की अभ्यर्थियों को फेंका सीधी जिले में...महिला अभ्यर्थियों को भी मंडल ने नहीं बख्शा। इंदौर, धार, रतलाम, देवास, उज्जैन जिलों की महिला अभ्यर्थी को जिले में केंद्र न देकर, सबको सीधी जिले में फेंक दिया गया। सीधी ऐसा जिला जहां न ट्रेन सुविधा, न सीधी कनेक्टिविटी न सुरक्षित ठहरने के इंतजाम।

रेल स्टेशन की कमी, सीमित बसें और 2800 रुपए का किराया… क्या एक गरीब परिवार की बेटी 1000 रुपए परीक्षा फीस भरकर, ऊपर से 5000 रुपए खर्च कर 18 घंटे का खतरनाक सफ़र तय करेगी? यही ‘महिला आरक्षण है?

अभ्यर्थियों की आपबीती मां बर्तन मांजती हैं, पिता मजदूर... बिना नाम बताए एक महिला अभ्यर्थी ने बताया मां घरों में बर्तन मांजती हैं, पिता मजदूर हैं। घर में रोज की कमाई से मुश्किल से पेट भरता है। पुलिस में भर्ती होकर परिवार का सहारा बनने का सपना देखा था। दिन-रात मेहनत की, दौड़ लगाई, तैयारी की… पर एडमिट कार्ड मिला तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

केंद्र सीधी। इंदौर से किराया है 2800 रुपए। ट्रेन हफ्ते में सिर्फ दो दिन चलती है। ठहरने की जगह नहीं, सुरक्षा की गारंटी नहीं और जेब में इतने पैसे भी नहीं। क्या मंडल ने जानबूझकर ऐसा किया है? क्या महिलाओं को पुलिस में आने ही नहीं देना चाहते?

पिता नहीं, परिवार की जिम्मेदारी कंधों पर… दूसरी अभ्यर्थी ने बताया पिता नहीं हैं। तीन बहनें और चार सदस्य। घर जैसे-तैसे चलता है। रोजगार और सम्मान की उम्मीद से पुलिस में भर्ती होने का सपना देखा लेकिन जैसे ही एडमिट कार्ड आया, देखकर ऐसा लगा जैसे मंडल ने पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया हो। पांच हजार रुपए खर्चकर सीधी जाना, वहां ठहरने की व्यवस्था नहीं, साधन नहीं, सब कुछ उसके खिलाफ हो गया। उसका सवाल सीधा था- भर्ती ही नहीं करना है तो महिला आरक्षण का ढोंग क्यों करते हैं?

नाम बदले , दाग नहीं; व्यापमं का नाम तीसरी बार बदला, बदनामी वही की वही... व्यापमं का दाग इतना गहरा था कि सरकार को बार-बार इसका चेहरा धोने की कोशिश करनी पड़ी। पहली बार—व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) का नाम बदलकर प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) कर दिया गया।

भवन का नाम भी सुधारने की कोशिश—चयन भवन। पर सच्चाई? नाम बदला, सिस्टम नहीं। विधानसभा में सरकार ने खुद यह स्वीकार किया कि सिर्फ पिछले तीन सालों में ही पीईबी की 5 बड़ी परीक्षाओं में गड़बड़ी पकड़ी गई, और सभी परीक्षाएँ दोबारा आयोजित करनी पड़ीं।

इन गड़बड़ियों के लिए एजेंसी पर 2 करोड़ 25 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया। दोषी परीक्षाओं की लिस्ट खुद सिस्टम की पोल खोलती है। इतना कुछ होने के बावजूद भी “सुधार” के नाम पर फिर वही पुराना खेल तीसरी बार फिर नाम बदल दिया गया।

लेकिन सवाल वही खड़ा है, क्या नाम बदलने से फर्जीवाड़े की सड़ांध कम हो जाती है? क्या दाग सिर्फ बोर्ड की नेमप्लेट बदलने से धुल जाते हैं? व्यापमं हो, पीईबी हो या नया नाम, सवाल जनता का यही है: क्या सिस्टम बदलेगा या सिर्फ बोर्ड का बोर्ड बदलता रहेगा?

टैग:

संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान
Top News

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

7 minutes ago
जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर
Top News

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

31 minutes ago
रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

41 minutes ago
दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज
Top News

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

about 1 hour ago
पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या
Top News

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

about 1 hour ago
नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा
Top News

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 18 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 18 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 18 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 19 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 19 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 19 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 19 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 19 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 19 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 19 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 19 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 19 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!