कुमार सानू के कट्टर फैन ने यह क्या कर दिया: डॉक्टरों और पुलिस के साथ खुद सिंगर भी चौंक गए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बॉलीवुड गायकों और फिल्मी सितारों के फैंस के जुनून के किस्से आपने कई बार पढ़े होंगे। अब जबलपुर में एक ऐसा मामले सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया।
यह भ्रम हो गया था युवक को
इस मामले ने डॉक्टरों के साथ पुलिस व खुद सिंगर कुमार सानू को चौंका दिया। दरअसल बिहार के छपरा के रहने वाले और कुमार सानू के कट्टर प्रशंसक 35 वर्षीय युवक को यह भ्रम हो गया कि अगर उसने किसी दूसरे गायक का गाना सुना तो लोग उसे खोजकर मार डालेंगे।
उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती
इस भ्रम ने युवक की हालत इस कदर बिगाड़ दी कि उसने पिछले सप्ताह 24 घंटे में तीन बार अपनी जान देने की कोशिश की। अब उसे उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया है।
तीन बार किया ऐसा
जानकारी के अनुसार युवक ने पहले ट्रेन से कूदने की, इसके बाद स्टेशन के पब्लिक टॉयलेट में ब्लेड से गला व कलाई काटने की, और अंत में अस्पताल में दूसरी मंजिल से छलांग लगाने की।
कुमार सानू ने की युवक के पिता से बात
मामला सामना आने के बाद खुद गायकी के दिग्गज कुमार सानू ने युवक के पिता से बात की। कुमार सानू ने तुरंत भोपाल के मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी को कॉल किया और मरीज की स्थिति जानी। सानू ने डेल्यूजन और साइकोसिस के बारे में विस्तार से समझा और मरीज की मदद की इच्छा जताई।
डॉ. त्रिवेदी ने ट्वीट भी किया कि जिस इंसान के गानों को करोड़ों लोग पसंद करते हैं, वही आज अपने परेशान फैन के लिए चिंतित हैं। डॉ. त्रिवेदी के अनुसार, सोशल मीडिया ट्रोलिंग और ग्रुप प्रेशर ऐसे भ्रम पैदा कर देते हैं कि व्यक्ति को लगता है कि पूरी दुनिया उसके खिलाफ है।
पुलिस को पूछताछ में यह बताया
पुलिस ने जब पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह कई सालों से कुमार सानू के गाने सुनता आया है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर उसने कुछ दूसरे गायकों के गाने सुने। यहीं से उसके दिमाग में यह भ्रम बैठ गया कि अगर वह ‘दूसरे गायक’ को सुनेगा तो सानू के फैंस उसे ‘धोखेबाज’ मानकर मार डालेंगे।
बीमारी के बारे में डॉक्टरों की राय
मनोचिकित्सकों के अनुसार यह मामला साइकोसिस का उदाहरण है। इस बीमारी में व्यक्ति तथ्य और कल्पना में फर्क करना बंद कर देता है। ऐसे मामलों में डोपामिन स्तर असामान्य बढ़ जाता है, जिससे गलत विश्वास भी 100% सच जैसा लगता है। यही भरोसा व्यक्ति को आत्मघात तक ले जा सकता है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!