किस अपराध का केस पोते पर: फिर दादा को क्यों थाने ले गई पुलिस; वकील का एसआई से क्यों हुआ विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
जिले के कैलारस थाने से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। आरोप है कि रेप केस पोते पर दर्ज होने के बाद पुलिस उसके 73 वर्षीय दादा गोपाल सिंह धाकड़ को घर से उठाकर थाने ले गई और करीब 5 घंटे तक बैठाए रखा। परिवार ने ग्वालियर हाईकोर्ट की अधिवक्ता अल्पना सिकरवार से संपर्क किया।
वकील ने लगाया यह आरोप
वकील का आरोप है कि जब उन्होंने थाने पहुंचकर बुजुर्ग को लाने का कानूनी आधार पूछा तो संबंधित एसआई मनोज यादव ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया और अभद्र व्यवहार किया। उनका कहना है कि एसआई ने कहा—“हाईकोर्ट से ही पूछ लेना… कारण बताने की जरूरत नहीं है।”
बातचीत का वीडियो सामने आया
हाईकोर्ट की वकील और एसआई के बीच हुई बहस का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वकील बुजुर्ग को थाने लाने के कारण पूछती नजर आती हैं। आरोप है कि एसआई ने कहा—“कोई वकील हमसे सवाल नहीं कर सकता… महिला पुलिस बुलाओ, गिरफ्तार कराओ।”
एसआई ने कहा—“तेल क्यों लगा रहे हो?
इस दौरान बीच-बचाव कर रहे एक प्रधान आरक्षक से भी कथित तौर पर एसआई ने कहा—“तेल क्यों लगा रहे हो?”हंगामा बढ़ने के बाद बुजुर्ग को देर शाम छोड़ दिया गया।
पूरा मामला यह है
परिवार के मुताबिक, कैलारस के तोड़िका गांव निवासी अरुण धाकड़ का एक युवती से संबंध था। दोनों ने 7 अक्टूबर 2025 को ग्वालियर के आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था और सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी कार्यालय में आवेदन भी दिया था।
परिवार के साथ चली गई युवती
बाद में युवती अपने परिवार के साथ चली गई और 28 सितंबर की घटना का हवाला देते हुए अरुण पर रेप का केस दर्ज कराया। एफआईआर में कहा गया कि शादी से सात दिन पहले होटल में दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
परिजनों का आरोप
परिजनों का आरोप है कि 5 फरवरी को युवती की शादी अन्यत्र कर दी गई। 7 फरवरी को पुलिस अरुण की तलाश में उसके घर पहुंची। वह नहीं मिला तो दादा गोपाल धाकड़ को थाने ले जाया गया।
बुजुर्ग का आरोप
गोपाल धाकड़ का कहना है कि एसआई बिना वारंट घर में घुसे और उन्हें जबरन साथ ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि रास्ते में 50 हजार रुपए की मांग की गई और कहा गया कि रकम देने पर पोते की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका दावा है कि उन्हें बिना किसी अपराध के करीब 5 घंटे थाने में रखा गया और बाद में वकील के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा गया।
वकील का पक्ष
अधिवक्ता अल्पना सिकरवार ने आरोप लगाया कि उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। उनका कहना है कि एसआई को महिलाओं और अधिवक्ताओं से बातचीत की मर्यादा का पालन करना चाहिए। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर आपत्ति दर्ज कराई है।
पुलिस का पक्ष
कैलारस थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह का कहना है कि अरुण रेप केस में आरोपी है और फरार चल रहा है। पूछताछ के लिए उसके दादा को थाने लाया गया था और बाद में छोड़ दिया गया। टीआई के अनुसार, महिला वकील को केवल मामले की जानकारी दी गई थी और किसी तरह की अभद्रता नहीं हुई।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!