खबर
Top News

विमल गुप्ता का मप्र भाजपा का संगठन महामंत्री बनना लगभग तय: संघ की चौखट पर नामों की भीड़; किसे मिलेगी संगठन की कमान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 फ़रवरी 2026, 3:58 pm
शेयर करें:
विमल गुप्ता का मप्र भाजपा का संगठन महामंत्री बनना लगभग तय

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में वापसी के बाद अब सबकी निगाहें इस अहम पद के अगले चेहरे पर टिक गई हैं।

सियासी गलियारों और संघ-भाजपा के अंदरूनी संकेतों के बीच जो नाम तेजी से उभरकर सामने आया है, वो है विमल गुप्ता का।

वर्तमान में विमल गुप्ता मध्य भारत क्षेत्र के प्रांत प्रचारक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्हें प्रदेश संगठन महामंत्री की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

संघ के शीर्ष नेतृत्व में उनकी अच्छी स्वीकार्यता बताई जाती है। साथ ही, उन्हें अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के सदस्य एवं पूर्व सहकार्यवाह भैयाजी जोशी का करीबी भी माना जाता है, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत मानी जा रही है।

हालांकि, इस महत्वपूर्ण पद के लिए मालवा क्षेत्र के प्रांत प्रचारक राजमोहन सिंह, विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश माहेश्वरी और बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई भी संभावित दावेदारों की सूची में बताए जा रहे हैं।

इनमें राजमोहन सिंह को पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत का करीबी माना जाता है, जो उनकी दावेदारी को वजन देता है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि संघ नेतृत्व किस नाम पर अंतिम मुहर लगाता है।

क्या संगठन की कमान विमल गुप्ता को सौंपी जाएगी या फिर कोई और नाम सबको चौंकाएगा, इसका फैसला भले ही कुछ दिनों में हो, लेकिन फिलहाल मप्र की राजनीतिक नजरें नागपुर की ओर लगी हुई हैं।

कांग्रेस के माननीयों की भाजपा से गलबहियां!
मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों जो अटकलें चल रही हैं, वो कांग्रेस को सदमा पहुंचा सकती हैं। खबर है कि पार्टी के तीन ‘माननीय' भाजपा से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन तीनों में से एक तो बाकायदा ऐसे ‘मध्यस्थ’ की तलाश में हैं, जो सम्मानजनक और सशर्त उनकी भाजपा में एंट्री सुनिश्चित करवा सके।

बातचीत केवल वैचारिक नहीं, बल्कि राजनीतिक भविष्य और भूमिका को लेकर भी चल रही है। दूसरे ‘माननीय' का तरीका थोड़ा अलग बताया जा रहा है। वे किसी न किसी कार्यक्रम, शिष्टाचार भेंट या क्षेत्रीय मुद्दों के बहाने लगभग हर महीने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रहे हैं। तीसरे ‘माननीय'ने तो हाल ही में मंदसौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राजनीतिक हलकों को और चौंका दिया।

बताया जाता है कि यह मुलाकात सामान्य शिष्टाचार से आगे बढ़कर ‘आशीर्वाद’ लेने जैसी थी, जिसकी तस्वीरें और चर्चाएं सवाल खड़े कर रही हैं। चर्चा है कि ये तीनों ‘माननीय’ अब सिर्फ सही समय और अनुकूल राजनीतिक माहौल का इंतजार कर रहे हैं। नारदजी कहते हैं कि अगर यह सियासी अटकलें हकीकत में बदलती हैं, तो आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश की राजनीति में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

‘धाकड़’ अधिकारी ‘मंत्रीजी’ पर भारी
राजधानी के सत्ता के गलियारों में इन दिनों एक ‘धाकड़’ अधिकारी खासा चर्चाओं में है। धाकड़ ऐसा कि उसके नाम से जुड़ी सैकड़ों शिकायतें कतार में खड़ी हैं, जांचें फाइलों में धूल फांक रही हैं, लेकिन विभागीय मंत्रीजी भी इस अधिकारी को टस से मस करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

कहते हैं कि इस ‘धाकड़’ अधिकारी ने आबकारी महकमे से लेकर मंत्रालय के गलियारों तक यह संदेश फैला रखा है कि उसकी पदस्थापना ‘ऊपर से’ हुई है। ऊपर कौन? यह सवाल कोई नहीं करता, और जो करता है वह जल्दी चुप हो जाता है।

हालात ऐसे हैं कि जब भी कोई शिकायत लेकर मंत्रीजी के दरबार में पहुंचता है तो जवाब होता है, ‘सबकी शिकायत करो, धाकड़ की नहीं’ और फिर एक ठंडी सांस के साथ धाकड़ को हटाना हमारे बस की बात नहीं है। नारदजी कहते हैं, जो इतना धाकड़ हो, उसे भला कौन हटा सकता है?

बड़े साहब का ससुराल प्रेम और प्रॉपर्टी पुराण
राज्य मंत्रालय में पदस्थ एक प्रमोटी बड़े साहब इन दिनों अपने विभागीय काम से ज्यादा ससुराल प्रेम और प्रॉपर्टी के प्रति विशेष लगाव को लेकर चर्चा में हैं। कहानी कुछ यूं बताई जा रही है कि साहब का दिल सरकारी कुर्सी पर बैठकर भी सीधा ससुराल की दिशा में धड़कता है।

सासू मां, साली और साले के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने का उनका उत्साह देखते ही बनता है। सरकारी सेवा के दौरान जहां-जहां उनकी पदस्थापना रही, वहां-वहां जमीन-जायदाद में निवेश की एक अदृश्य लकीर खिंचती चली गई।

कहा जाता है कि देवास, उज्जैन और इंदौर में उनका प्रशासनिक कार्यकाल जितना सक्रिय रहा, उतना ही सक्रिय उनका प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो भी रहा, लेकिन सर्वाधिक कृपा ग्वालियर पर बरसने की चर्चा है।

वजह, वहां उनकी प्रिय ससुराल बसती है। नारदजी कहते हैं, सच क्या है यह तो जांच एजेंसियां ही जानें… फिलहाल साहब का नाम सरकारी फाइलों से कम और ‘ससुराल प्रेम’ व ‘प्रॉपर्टी पुराण’ से ज्यादा जोड़ा जा रहा है।

भाजपा मुख्यालय में कर्मचारी छंटनी अभियान!
प्रदेश भाजपा में नए नेतृत्व के आने के बाद से संगठन में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयोगों की कड़ी में अब बारी मुख्यालय के स्टाफ की आ गई है। एक महीने में आधा दर्जन कर्मचारियों की छुट्टी की जा चुकी है और चर्चा है कि मुख्यालय में कार्यरत सौ कर्मचारियों में से करीब दो दर्जन कर्मचारियों की विदाई की तैयारी है।

दिलचस्प बात यह है कि इनमें ज्यादातर वे लोग शामिल हैं जिनकी नियुक्तियां पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के कार्यकाल में हुई थीं। पार्टी के एक पुराने पदाधिकारी का कहना है कि यह लगभग परंपरा बन चुकी थी कि जो भी नया प्रदेश अध्यक्ष आता वह दो-चार भरोसेमंद लोगों को मुख्यालय कर्मचारी के रूप में अपने साथ ले आता।

नतीजा यह हुआ कि समय के साथ मुख्यालय राजनीतिक नियुक्तियों का केंद्र बनता चला गया। अब जब नए नेतृत्व ने खर्चों की समीक्षा शुरू की तो नजर इस व्यवस्था पर भी गई, लेकिन अब देखना यह है कि भाजपा का यह कर्मचारी कम करो अभियान वास्तव में खर्च घटाने की मिसाल बनता है या फिर राजनीतिक किरकिरी का नया कारण।

संबंधित समाचार

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

16 minutes ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

27 minutes ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 1 hour ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 1 hour ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म
Top News

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

about 2 hours ago
फिर सड़क पर उतरेंगे युवा
Top News

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

about 2 hours ago
आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस
Top News

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

about 3 hours ago
होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन
Top News

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

about 3 hours ago
कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो
Top News

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

about 3 hours ago
चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी
Top News

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

about 3 hours ago
बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर
Top News

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

about 3 hours ago
जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस
Top News

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए

about 3 hours ago
राम मंदिर चढ़ावा चोरी
Top News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:चंपत के तीखे सवाल...संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे

about 3 hours ago
बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप
Top News

बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप

about 3 hours ago
प्रभु कृपा अपार भक्ति
Top News

प्रभु कृपा अपार भक्ति:चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स; विकास और विरासत का दिख रहा अद्भुत तालमेल

about 3 hours ago
50 हजार में बेटी का सौदा
Top News

50 हजार में बेटी का सौदा:मां ने नाबालिग को युवक को बेचा; दो महीने तक दुष्कर्म का आरोप, गुजरात से मिली तो हुआ खुलासा

about 3 hours ago
मोबाइल झपटमारी के 4 आरोपी गिरफ्तार
Top News

मोबाइल झपटमारी के 4 आरोपी गिरफ्तार:16 मोबाइल; ऑटो और बाइक जब्त, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात

about 3 hours ago
आईडीए और नगर निगम में ‘कृपापात्र सेवा प्रदाताओं’ का खेल
Top News

आईडीए और नगर निगम में ‘कृपापात्र सेवा प्रदाताओं’ का खेल:लीज डीड, सेल डीड से लेकर पीएम आवास के दस्तावेज तक चुनिंदा सेवा प्रदाताओं पर मेहरबानी का आरोप

about 4 hours ago
चीकू यादव के पुराने पापों का फिर होगा खुलासा
Top News

चीकू यादव के पुराने पापों का फिर होगा खुलासा:एमडी ड्रग्स नेटवर्क से कनेक्शन की चर्चा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!